Advertisement

स्वस्थ बचपन की दिशा में वजन त्यौहार बना सशक्त माध्यम

स्वस्थ बचपन की दिशा में वजन त्यौहार बना सशक्त माध्यम


जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जा रहा वजन त्यौहार
बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र अवश्य लाने पालकों से अपील
बलरामपुर, 23 फरवरी 2026/ जिले में बच्चों के समग्र स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में वजन त्यौहार का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस विशेष अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 6वर्ष तक के बच्चों का वजन कर उनके पोषण स्तर का आकलन किया जा रहा है। वजन त्योहार के लिए जिले के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं घर-घर संपर्क कर पालकों से भेंट कर रही है और आंगनबाड़ी केंद्र तक ला रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का वजन कर उन्हें सामान्य,

मध्यम कुपोषित एवं गंभीर कुपोषित श्रेणियों में चिन्हांकित किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद बच्चों को समय पर अतिरिक्त पोषण, चिकित्सकीय परामर्श एवं विशेष देखभाल उपलब्ध कराई जा सके। वजन त्यौहार के दौरान माताओं को सुपोषण, संतुलित आहार, स्तनपान, टीकाकरण एवं साफ-सफाई के महत्वके बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। जिन बच्चों में कुपोषण की आशंका पाई जा रही है, उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं पूरक पोषण आहार से जोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने पालकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र अवश्य लाएं और जनहितकारी अभियान का लाभ

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!