रिपोर्ट देवेंद्र कुमार सिंघल सत्यार्थ न्यूज रुदावल
21–22 फरवरी को हुई एशिया चैंपियनशिप में भरतपुर के सोहित शर्मा ने जीता गोल्ड

WRPF की एशिया चैंपियनशिप, जो 21–22 फरवरी को आयोजित हुई, उसमें भरतपुर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया
इससे पहले भी सोहित WRPF प्रतियोगिता में गोल्ड जीत चुके हैं, लेकिन एशिया स्तर पर यह जीत उनके करियर की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। सोहित शर्मा, पिता मोहन लाल शर्मा के सुपुत्र हैं। उनकी सफलता के पीछे उनके गुरु नरेश कुमार शर्मा का विशेष मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत का बड़ा योगदान रहा है
सतत अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर सोहित ने भरतपुर और देश का नाम रोशन किया है उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है

















Leave a Reply