Advertisement

उड़ान संस्था में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

उड़ान संस्था में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश
रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान
सत्यार्थ न्यूज़

आगर-मालवा, 21 फरवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगर-मालवा द्वारा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष डी. एस. चौहान की मंशा के अनुरूप नालसा (NALSA) की बच्चों के लिए विधिक सेवा इकाई योजनाओं के अंतर्गत उड़ान संस्था में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह संस्था पुष्पा कॉन्वेंट स्कूल में संचालित है।
शिविर में अश्विनी सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगर-मालवा द्वारा बच्चों के लिए संचालित मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी सरल एवं सहज भाषा में दी गई। उन्होंने बच्चों को गुड टच–बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया।


इस अवसर पर प्रियंका चौहान, व्यवहार न्यायाधीश द्वारा बच्चों को शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सचिव अश्विनी सिंह ने उपस्थितजनों को विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। शिविर में उड़ान संस्था की अनीता राठौड़ सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विधिक जागरूकता शिविर से बच्चों एवं शिक्षकों में कानून संबंधी जानकारी, अधिकारों की समझ तथा सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!