युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला 06 फरवरी को सोयतकलां में आयोजित
सत्यार्थ न्यूज़
मध्य प्रदेश जिला आगर मालवा
रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान

आगर मालवा, 02 फरवरी।युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय एवं शासकीय महाविद्यालय के सहयोग से युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 06 फरवरी 2026 को शासकीय महाविद्यालय, सोयतकलां, जिला आगर मालवा में प्रातः 11.00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक आयोजित होगा।
इस रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को शासकीय विभागों एवं ऋण प्रदाता संस्थाओं द्वारा स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, डिग्री, स्नातक एवं स्नातकोत्तर निर्धारित की गई है। आवेदकों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष होगी।
जिले के ऐसे युवा जो रोजगार, स्वरोजगार अथवा प्रशिक्षण की तलाश कर रहे हैं, वे इस रोजगार मेले में शामिल होकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी जिला रोजगार कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।

















Leave a Reply