Advertisement

डेनिम फैक्ट्री में दो श्रमिकों की संदिग्ध मौत गुर्जर और गाडरी समाज में गहरा शौक व आक्रोश

डेनिम फैक्ट्री में दो श्रमिकों की संदिग्ध मौत गुर्जर और गाडरी समाज में गहरा शौक व आक्रोश

भीलवाड़ा सत्यार्थ न्यूज संवाददाता प्रभुलाल लोहार

जिले के रायला थाना क्षेत्र के रायसिंहपुरा स्थित सीताराम डेनिम फैक्ट्री में कार्यरत दो श्रमिकों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर सहित आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बन गया। हालात बिगड़ते देख चार थानों की पुलिस को मौके पर तैनात करना पड़ा मृतकों की पहचान नानोदिया निवासी कमलेश गुर्जर (24) पुत्र जीवराज गुर्जर एवं जिंद्रास निवासी गजानंद गाडरी पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों श्रमिक पिछले करीब छह माह से सीताराम डेनिम फैक्ट्री में कार्यरत थे
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों एवं फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है


इधर, जिला अस्पताल परिसर में मृतकों के परिजनों व मजदूरों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना, कोटड़ी के पूर्व प्रधान मनीष गुर्जर, कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष शिवराम (जीपी) खटीक, शाहपुरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रैगर सहित सैकड़ों की संख्या में नेता, कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे
परिजनों का कहना है कि दोनों श्रमिकों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!