आनंदपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 72 घंटे में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मशरूका बरामद
विदिशा लोकेशन विदिशा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

विदिशा पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनुज प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना आनंदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का 72 घंटे के भीतर खुलासा कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
फरियादी अंकित पिता मुकेश साहू, निवासी कस्बा आनंदपुर द्वारा दिनांक 23.12.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि तीन अज्ञात व्यक्ति काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से उनकी दुकान पर आए। बातचीत के दौरान आरोपियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दुकान के बाहर रखा माइक्रोन कंपनी का थैला, जिसमें नगद राशि रखी थी, चोरी कर लिया गया। भागते समय एक आरोपी द्वारा फरियादी पर मिर्च पाउडर फेंका गया। रिपोर्ट पर थाना आनंदपुर में अपराध क्रमांक 188/25, धारा 307 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस कार्यवाही:
विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर प्रदीप अहिरवार एवं रोशन अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई राशि में से कुल ₹30,000/- नगद एवं घटना में प्रयुक्त एक थैला विधिवत जप्त किया गया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
प्रदीप पिता जगन्नाथ अहिरवार, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम गोलाखेड़ा, थाना आनंदपुर, जिला विदिशा
रोशन पिता गनेशराम अहिरवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कालादेव, थाना उनारसीकला, जिला विदिशा
बरामद मशरूका:
कुल ₹30,000/- नगद
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनुज प्रताप सिंह, उनि गौरव रघुवंशी (तकनीकी सहयोग), सउनि जगदीश सिंह भिलाला, प्रआर दयाराम, प्रआर जयसिंह, प्रआर धर्मेन्द्र शर्मा, आर. दीपक रघुवंशी, आर. नभुलात भील, आर. बृजकिशोर यादव एवं आर. विजय शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


















Leave a Reply