जनचेतना मंच मारुड द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती मनाई गई
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – जनचेतना मंच मारुड द्वारा स्थानीय कार्यालय में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अटल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
सर्वप्रथम मंच के अध्यक्ष श्री वासुदेवराव कलम्बे एवं मंच के संस्थापक श्री विनोद गावंडे द्वारा छायाचित्र का पूजन किया गया। इसके पश्चात मंच के सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अटल जी को नमन किया।
कार्यक्रम में मंच अध्यक्ष श्री वासुदेवराव कलम्बे, उपाध्यक्ष श्री अनंताभाऊ नाडेकर, कोषाध्यक्ष श्री पंकज पांडव, सचिव श्री मुरलीधर बरडे, सदस्यगण नानेश्वर ढोके, प्रवीण गावंडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्री रामचंद्र गुडधे, जनपद सदस्य श्री राजेन्द्र ठाकरे, देविदास राऊत, गजु जमडे, अश्विन घोळसे, डॉ. चंद्रशेखर ठोंबरे, प्रल्हाद राऊत, बंडुभाऊ चौधरी, भिमराव ढोके, रमेश गजभिये, पंकज सेंबेकर, मंगेश गावंडे, वीरेन्द्र राजगुरू, अक्षय कडु सहित अन्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर वासुदेवराव कलम्बे, विनोद गावंडे एवं देविदास राऊत ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन, व्यक्तित्व, राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान तथा उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें युगपुरुष बताया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में प्रवीण गावंडे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।


















Leave a Reply