मिर्ज़ापुर के डॉ. सुंदरम राही को 2025 का देश रत्न पुरस्कार
मिर्ज़ापुर/नई दिल्ली।

मिर्ज़ापुर जनपद के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. सुंदरम राही को वर्ष 2025 का देश रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें नवोन्मेषी शोध (Innovative Research) के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। पुरस्कार समारोह का आयोजन भारत मंडपम, नई दिल्ली में भव्य रूप से किया गया।
समारोह में भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री श्री अजय टम्टा, शिक्षा मंत्री श्री सतीश चंद्र द्विवेदी, खाद्य मंत्री श्री चिराग पासवान, श्रम मंत्री श्री राजहुराज सिंह तथा भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद सहित देश के कई वरिष्ठ मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. सुंदरम राही को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

उल्लेखनीय है कि डॉ. सुंदरम राही इससे पूर्व इंटरनेशनल एमिनेंस अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं तथा उन्हें राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। चिकित्सा एवं शोध के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान को देश-विदेश में सराहा गया है।
अपने साक्षात्कार में डॉ. सुंदरम राही ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विशेष रूप से अपने पिता श्री दशरथ सिंह को दिया। साथ ही उन्होंने अपने गुरु श्री रवेंद्र सिंह, डॉ. गौरीशंकर पुट्टोरी एवं अपने मित्रों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
डॉ. सुंदरम राही मिर्ज़ापुर जनपद के जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिलौरा के निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।


















Leave a Reply