Advertisement

सोनभद्र -*गोरखनाथ भागवत कार्यक्रम में ट्रस्ट की अहम बैठक, महंत राम भूषण बने लखनऊ मंडल अध्यक्ष*

*गोरखनाथ भागवत कार्यक्रम में ट्रस्ट की अहम बैठक, महंत राम भूषण बने लखनऊ मंडल अध्यक्ष*

 

महमूदाबाद, सीतापुर – संतेश्वर सिंह

विश्व अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत की राष्ट्रीय अध्यक्षा माननीया नीतू सिंह दिनकर के निर्देशन में ग्राम असैसा, ब्लॉक पहला में आयोजित गोरखनाथ भागवत कार्यक्रम के अवसर पर ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, मंडल कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों व पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय संरक्षक एस. एस. दिनकर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय महासचिव रवि लाल रस्तोगी द्वारा महंत राम भूषण (निवासी ग्राम कन्नपुर धाम) को लखनऊ मंडल का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुज कुमार जैन (न्यूज़ एडिटर एवं मीडिया प्रमुख), ज्योतिष श्रीवास्तव (राष्ट्रीय कल्याण सचिव), रामानंद शुक्ला (जिला संरक्षक), सुधीर चौहान (जिला प्रभारी), सुधीर वर्मा (मंडल लेखाकार, लखनऊ), सुधीर कुमार मिश्रा (मीडिया प्रभारी), शिव कैलाश (जिला उपाध्यक्ष) रोहित मिश्रा, प्रताप नारायण वर्मा, ओम प्रकाश शुक्ला, अनिल वर्मा, विवेक विश्वकर्मा, अवधेश गुप्ता, अजय गुप्ता, राम लखन यादव (ग्राम प्रधान), वीरेंद्र पाल, डलावल, अर्जुन नाग, ओशो दुबे, शिवनाथ तमोली, सुभाष, अमित, रामजी यादव, विपिन विश्वकर्मा, संदीप गौतम, रामू राजवंशी, विकास, हरी लाल गौतम, राम भजन पाल आदि बड़ी संख्या में सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!