पंकज चौधरी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नगवां मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण
सोनभद्र ब्यूरो रिपोर्ट – संतेश्वर सिंह

केन्द्रीय मंत्री और महाराजगंज के सात बार से सांसद आदरणीय पंकज चौधरी जी को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर मिष्ठान वितरित किया गया।
भाजपा नगवां मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा वैनी बाज़ार में मिष्ठान वितरित कर खुशी का इज़हार किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्री आलोक सिंह ने कहा कि श्री पंकज चौधरी जी काफी अनुभवी व वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं,सात बार के सांसद हैं उनके पास संगठन का एक लंबा अनुभव है।आने वाले समय में उनके अनुभव का लाभ भारतीय जनता पार्टी को अवश्य मिलेगा।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमरेश पटेल ने कहा कि पंकज चौधरी जी को अध्यक्ष बनाये जाने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को उनके नेतृत्व में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त होगी।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अवधेश पटेल,महामंत्री महेश पटेल,युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य धीरेन्द्र पटेल,मंडल मंत्री राजेश प्रजापति,शक्ति केंद्र संयोजक चंद्रभान सिंह,शिवाजी पटेल,राजेन्द्र जायसवाल,राम कुंवर पटेल,छोटेलाल,धर्मजीत पटेल,मोहित,संजय,सोनेलाल,रवींद्र पांडेय,बृजेश पाठक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















Leave a Reply