कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने ली समय सीमा बैठक
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

*हर गुरुवार को प्राकृतिक एवं जैविक हाट बाजार आयोजित करने के निर्देश – कलेक्टर श्री वशिष्ठ”
पांढुर्णा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा जनहित से जुड़े सभी प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की सतत निगरानी और योजनाओं के लाभार्थियों तक समय पर लाभ पहुँचाने हेतु लगातार सशक्त कदम उठाए जा रहे हैं। आज आयोजित समय-सीमा बैठक विभिन्न विभागों से प्राप्त कार्यवाही रिपोर्टों के आधार पर जिले में पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासनिक प्रणाली को और मजबूत करने के प्रयास स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं।
बैठक कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, एसडीएम सुश्री अलका एक्का, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी,उप कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, प्रेक्षा पाठक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने लंबित प्रकरणों, विभागवार प्रगति तथा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की स्थिति की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर कार्यालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत भंदारगोदी में अटल पंचायत भवन निर्माण कार्य की जाँच में स्वीकृत राशि ₹37,50,000/- में से ₹18,50,000/- जारी हो चुकी है तथा निर्माण का वर्तमान मूल्यांकन ₹21,84,030/- पाया गया। स्लैब का कार्य 13.11.2025 को पूर्ण हो चुका है और सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। सरिये की स्टैकिंग व्यवस्थित न मिलने पर सुधारात्मक निर्देश दिए गए।
लोक निर्माण विभाग द्वारा मोक्षधाम–लिटिल फ्लावर स्कूल–निलकंठ धावडीखापा मार्ग, बानाबाकोड़ा बायपास तथा पीपलानारायणवर–बानाबकोड़ा मार्ग पर क्षतिग्रस्त रपटे के स्थान पर नई पुलिया निर्माण हेतु प्रथम स्तरीय प्राक्कलन उच्च कार्यालय को भेजे गए हैं, जिनका कार्य स्वीकृति उपरांत ही संभव होगा।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास मिशन के अंतर्गत गलत आधार प्रविष्टि के कारण वंचित रहे अजाब पिता मन्नी उइके को नवीन सूची में सम्मिलित कर लाभ दिलाने की दिशा में कार्रवाई की गई है। वहीं राजस्व विभाग द्वारा तुअर फसल की गिरदावरी सारा पोर्टल पर दर्ज पाए जाने की पुष्टि की गई।
लाडली बहना योजना में त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि के कारण भुगतान बाधित होने के मामले में वास्तविक समग्र ID की जानकारी देकर सुधार की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में 42 स्वीकृत रेत उत्खनन पट्टों पर पर्यावरणीय अनुमति प्राप्त कर राज्य खनिज निगम द्वारा नियमानुसार खनन किया जा रहा है तथा ई-रॉयल्टी प्रणाली से राजस्व प्राप्त हो रहा है।
डिजिटल और स्मार्ट ग्राम पहल के तहत ग्राम पंचायत रामाकोना को अटल सेवा केंद्र योजना में सम्मिलित किया गया है, जिससे ग्रामीणों को डिजिटल बिल भुगतान, CSC और ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएँ उपलब्ध हो रही हैं। अनुकंपा नियुक्ति में ओबीसी पद रिक्त न होने पर अन्य विभागों से जानकारी ली जा रही है। ग्राम माल्ड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पानी की व्यवस्था हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पत्र जारी किया गया है।
कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने कृषि विभाग से जैविक खेती की प्रगति की जानकारी लेते हुए प्रत्येक गुरुवार को “प्राकृतिक एवं जैविक हाट बाजार” आयोजित करने के निर्देश दिए। जलजीवन मिशन की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी विभागों को पिछले वर्ष की उपलब्धियों का ब्यौरा उपलब्ध करवाने को कहा गया। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा में खनिज विभाग को 24 घंटे के भीतर लंबित शिकायतें निराकृत करने के निर्देश दिए गए। अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति संबंधी लंबित शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए श्री वशिष्ठ ने तत्काल निराकरण के निर्देश दिए गए। जनजातीय कार्य विभाग को छात्रावास में सामग्री उपलब्ध कराने और सामग्री सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की इन व्यापक, त्वरित और जनकेंद्रित कार्यवाही से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन की दिशा में निरंतर अग्रसर है।


















Leave a Reply