आर्टैकस एकेडमी( Artacus Academy) के छात्रों ने नेशनल अबेकस प्रतियोगिता में लहराया परचम!

नोएडा : 5 दिसंबर 2025 को आयोजित नेशनल अबेकस प्रतियोगिता 2025 में आर्टैकस एकेडमी( Artacus Academy) के होनहार छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के लिए एकेडमी ने मैट्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सहयोग प्रदान किया, जिसने छात्रों को एक वैश्विक मंच दिया।
अकादमी का प्रतिनिधित्व करते हुए, दो छात्रों – विहान और संचित ने भाग लिया। उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए काफी मेहनत की। उन्हें अनुभवी शिक्षिका मोनिका गुप्ता ने कोचिंग दी, जिन्हें अबेकस शिक्षण का कई वर्षों का अनुभव है।
अबेकस को एक मस्तिष्क विकास कार्यक्रम माना जाता है, जो बच्चों के दिमाग को मजबूत बनाने, एकाग्रता और फोकस बढ़ाने की दिशा में काम करता है। आर्टैकस एकेडमी, अबेकस के अलावा आर्ट, संस्कृत और अंग्रेजी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करती है।
छात्र अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तैयार हैं।
















Leave a Reply