भंसाली विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल, पारड़सिंगा में ‘मिशन पिंक हेल्थ’ कार्यक्रम संपन्न
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण के प्रति किया जागरूक
पांढुरना – इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सौसर ब्रांच द्वारा भंसाली विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल, पारड़सिंगा में मिशन पिंक हेल्थ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं से स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद कर उन्हें जागरूक किया।
कार्यक्रम में अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज का सबसे मजबूत आधार स्वास्थ्य जागरूकता है। बच्चों में स्वच्छता, पोषण तथा किशोरावस्था संबंधी आवश्यक जानकारियों का प्रसार उनके उज्जवल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर IMA सौसर की अध्यक्ष डॉ. प्रिया मोहोड, डॉ. शीतल बोकडे, डॉ. मृणालिनी कंठक, डॉ. श्वेता गजभिए, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को निम्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया—

स्वच्छता और व्यक्तिगत higiene का महत्व
संतुलित आहार एवं पोषण के मूल सिद्धांत
किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलाव
स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियों एवं मिथकों का निराकरण

IMA सौसर ब्रांच द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान क्षेत्र में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने की दिशा में अत्यंत सराहनीय कदम माना जा रहा है।


















Leave a Reply