Advertisement

नान्दनवाड़ी में सांसद खेल महोत्सव के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

नान्दनवाड़ी में सांसद खेल महोत्सव के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना | सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत नान्दनवाड़ी में क्रिकेट प्रतियोगिता एवं विभिन्न खेल स्पर्धाओं का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। ओपन कबड्डी एवं अंडर-17 वर्ग के छात्र–छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह चौहान कार्यक्रम प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नान्दनवाड़ी अन्नु नितेश कामडी, विशाल साहू (भाजयुमो), गणेश हुनकर (मोदी मंच मंडल अध्यक्ष), सुखराम वरखडे, दिनेश ईरपाची, कमलेश माटे, पारस सरोदे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा विद्यालय प्रांगण के प्राचार्य सिंगारे सर, अहाँके सर, बी.एल. ऊइके सर, देवराव सरियाम, ईवनाती सर, कुसराम सर, पाटिल सर, सुरेश कचाहे तथा समस्त शिक्षक–शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

सांसद खेल महोत्सव का आयोजन संकुल शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नान्दनवाड़ी के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज चौहान, मंडल महामंत्री भोजराज डोंगरे, दिनेश इरपाची, सुखराम वरखड़े सहित कई कार्यकर्ता क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच देखने पहुंचे।

मैच सिरता, चंगोबा, कराघाट, कामठी, मंगोरली आदि टीमों के बीच आयोजित हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

स्थानीय जनों ने इस तरह के खेल आयोजन को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसकी सराहना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!