Advertisement

सोनभद्र – *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का निरीक्षण,*

 

 

*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का निरीक्षण,*

 

*कार्यप्रणाली की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश-*

 

सोनभद्र ब्यूरो रिपोर्ट – संतेश्वर सिंह

आज दिनांक 01 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभी शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में वाचक कार्यालय (बड़ी पेशी), अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर कार्यालय, सदर कार्यालय, प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, एलआईयू शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ, जनसूचना कार्यालय, आईजीआरएस शाखा, सीसीटीएनएस कार्यालय, एसजेपीयू शाखा, नारकोटिक्स सेल, शिकायत प्रकोष्ठ, डीसीआरबी शाखा एवं महिला सेल का अवलोकन किया गया।

 

इस दौरान सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों से उनकी कार्यप्रणाली, दैनिक कार्यों, दायित्वों तथा शाखा स्तर पर की जा रही कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई।

 

तत्पश्चात तैनाती रजिस्टर, कार्य रजिस्टर एवं संबंधित अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शाखाओं के रजिस्टर सुचारू रूप से संधारित हों, अभिलेख अद्यावधिक रखे जाएँ तथा कार्यालय के समस्त कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं कार्यकुशलता सुनिश्चित की जाए।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त कार्मिकों को कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने, दस्तावेजों को सुव्यवस्थित रखने तथा जनसंबंधी कार्यों में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतने के निर्देश दिए गए।

 

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा एवं वाचक पुलिस अधीक्षक निरीक्षक श्री लक्ष्मण पर्वत सहित समस्त शाखा के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!