* सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही — थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने 17 राशि गोवंश किया बरामद, 05 अभियुक्त गिरफ्तार-*
*पशु तस्करी/गोवंश तस्करी पर पुलिस की करारी चोट, अपराधियों की कमर टूटी-*-
सोनभद्र ब्यूरो रिपोर्ट – संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा गौ-तस्करों के विरुद्ध संचालित सतत अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशंस श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 27.11.2025 को समय 11:10 बजे थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस टीम द्वारा 17 राशि गोवंश बरामद करते हुए एक अभियुक्त शौकत अली पुत्र स्व. सहाबुद्दीन, निवासी हरभोग, थाना अधौरा, जनपद भभुआ (बिहार), उम्र करीब 40 वर्ष को मौके पर गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0 93/2025, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*उक्त मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्तगण—*
1.इलियास पुत्र हबीब, निवासी खुरमाबाद, थाना चेनारी, जिला रोहतास (बिहार), उम्र 42 वर्ष
2.वीरू उर्फ गनेश पुत्र बुद्धि, निवासी ग्राम सिलथम, थाना रामपुर बरकोनिया; हाल पता ग्राम दरमा टोला धर्मपुरवा, उम्र 40 वर्ष
3.धुरेंद्र उर्फ धीरेन्द्र पुत्र रामवृक्ष, निवासी ग्राम सिलथम; हाल पता ग्राम दरमा टोला धर्मपुरवा, उम्र 38 वर्ष
4.रामजियावन पुत्र गुलाब धांगर, निवासी ग्राम पटना, थाना रामपुर बरकोनिया, उम्र 40 वर्ष
-को आज दिनांक 28.11.2025 को समय 07:40 बजे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया है।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
थानाध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार
उ0नि0 श्री सियाराम सिंह
उ0नि0 श्री मनोज सिंह
हे0का0 श्यामनारायण चौहान
का0 सुनील कुमार
का0 धर्मेन्द्र यादव
का0 दीपक मिश्रा

















Leave a Reply