“वंदे मातरम्” के 150वें स्मरणोत्सव पर सौंसर में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम संपन्न
ब्यूरो चीफ – धनंजय जोशी, जिला पांढुरना (म.प्र.)

पांढुरना/सौंसर – राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150वें स्मरणोत्सव के अवसर पर सौंसर स्थित अन्नाभाऊ साठे मंगल भवन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देशभक्ति और स्वदेशी की भावना से ओत-प्रोत रहा, जिसमें नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ उपस्थित रहे। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा इंदरचंद डागा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी, एसडीएम श्री सिद्धार्थ पटेल, एसडीओपी श्रीमती प्रियंका पांडे, पार्षदगण श्री रामकृष्णा राउत, श्री भूमेश्वर तरारे, श्री प्रशांत ठाकरे, श्री अजय धवले, श्री दर्शन झाड़े, सीएमओ श्री मौसम पालेवर, सीएमराइज स्कूल की प्राचार्या श्रीमती शैलजा बत्रा सहित नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस बल के सदस्य उपस्थित थे।

समारोह के दौरान भोपाल और दिल्ली से सीधा प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा “स्वदेशी अपनाने” की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम् गीत के ऐतिहासिक महत्व, सन्यासी विद्रोह में इसकी भूमिका एवं गीत के रचयिता श्री बंकीमचंद्र चट्टोपाध्याय के राष्ट्रप्रेमपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर एसडीओपी श्रीमती प्रियंका पांडे ने बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए गृह मंत्रालय के “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान की जानकारी साझा की। अंत में सीएमराइज स्कूल की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।



















Leave a Reply