नांदनवाड़ी मंडल में SIR कार्यशाला में संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुआ मंथन
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – दिनांक – 07 नवम्बर 2025, दिन शुक्रवार | स्थान – ग्राम अंबाडा, जिला पांढुर्णा
भारतीय जनता पार्टी नांदनवाड़ी मंडल के तत्वावधान में आज ग्राम अंबाडा में SIR (Special Intensive Revision) संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की रणनीति पर चर्चा करना रहा।
कार्यक्रम में जिला संयोजक श्रीमती क्रांति जी ढोंडी एवं विधानसभा प्रभारी श्री सोनु दुर्गादास जी राऊत (BLA-1) ने कार्यकर्ताओं को SIR अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी की तैयारी को और गति मिलेगी।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी अन्नु जी कामडी, जिला उपाध्यक्ष सीताराम जी कोरडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज जी चौहान, महामंत्री भोजराज डोंगरे, महामंत्री शर्मा जी तुमडाम सहित मंडल के बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बी.एल.ए. एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका, मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं संगठन की मजबूती पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठकें आयोजित कर संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क को और सुदृढ़ किया जाएगा।
अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए भाजपा के सिद्धांतों एवं नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



















Leave a Reply