Advertisement

सोनभद्र -आरएलडी जिला महासचिव ने किसानों से की मुलाक़ात

आरएलडी जिला महासचिव ने किसानों से की मुलाक़ात

बारिश से धान की बर्बाद का लिया जायजा, शीर्ष नेतृत्व को कराएंगे अवगत

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

रॉबर्ट्सगंज एवं आसपास के क्षेत्र में पिछले सोमवार से चक्रवात मोथा से खराब मौसम ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसान फसल की कटाई की तैयारी में जुटे थे मगर बारिश ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। रविवार को राष्ट्रीय लोक दल सोनभद्र के जिला महासचिव रोहित ने रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के कई गांव का दौरा कर किसानों को हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान कई किसानों ने उन्हें कि कही फसल पानी में डूब गई है तो कहीं खेत में गिर गई है। कटाई से ठीक पहले धान की फसल पर मौसम की मार ने संकट में डाल दिया है। रोहित सिंह रविवार दोपहर 2 बजे किसानों से मिलने घुवास खुर्द पहुंचे। उन्होंने मोथा चक्रवात से किसानो की फसलों को हुए भारी नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। रोहित सिंह ने किसानों से मुखातिब होते हुए उन्हें आश्वासन दिया राष्ट्रीय लोक दल हमेशा उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अपने शीर्ष नेतृत्व से इस विषय पर बात करने और उसी माध्यम से सरकार से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की मांग करने की बात कही। आगे उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा मोथा चक्रवात के कारण किसानों की खड़ी फसलें बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गई । इस साल फसलों से किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन चक्रवात ने उन्हें भारी क्षति पहुंचाई है। उन्होंने कहा की जल्द ही शीर्ष नेतृत्व से मुलाक़ात कर किसान भाईयों को हुए नुकसान के बारे मे अवगत कराएंगे और मांग किया जायेगा की सरकार के द्वारा फसलों के नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए। इसके बाद, नुकसान के आकलन के आधार पर किसानों को उचित मुआवजा देने की व्यवस्था की जाए। रोहित सिंह ने सरकार से भी अपील की है कि अन्नदाताओं को इस संकट की स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान की जाए। इस मौके पर रोशन सिंह, प्रीतम चौहान,विश्राम यादव, रामचंदर, विमला, फुलवंती सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!