Advertisement

।।नर्मदा परिक्रमा पर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत, 50 घायल।।

रिपोर्टर प्रफुल पाटिल
खेतिया तह पानसेमल

।।नर्मदा परिक्रमा पर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत, 50 घायल।।

शहर के खेतिया पाटी बड़वानी मार्ग पर बडवानी से खेतिया की ओर आ रही नर्मदा परिक्रमा बासियों को बस एमपी-13जेडपी-7986 बोकराटा ग्राम से कुछ आगे घाट सेक्शन में अंधे मोड़ में असंतुलित होकर सड़क किनारे क्लीनर साइड पलट गई। सूचना मिलते ही खेतिया, पानसेमल और पाटी का पुलिस बल व बड़वानी पुलिस राहत टीम घटनास्थल पर पहुंचा। वहीं तत्काल विधायक श्याम बर्डे भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आसपास के ग्रामीणों व पुलिस की मदद से घटनास्थल पर बस में फंसे लोगों को निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र खेतिया भेजा गया, जहां भारी भीड़ हुई। कुछ देर अफरा-तफरी रही। वहीं शहर के युवाओं ने हाथों हाथ सेवा भावना के साथ उनकी सेवा प्रारंभ की साथ ही स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सकों के साथ खेतिया शहर के निजी चिकित्सक भी अस्पताल में अपने सेवाएं देकर मरीज के प्राथमिक उपचार में जुट गए। कुछ ही देर में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर भी खेतिया टीम सहित पहुंचे व इलाज प्रारंभ किया।
बड़वानी से खेतिया आ रही बस में लगभग 55 सावरिया सवार थी। जिनमें से एक महिला सुगन राठौर निवासी धार जिले की मृत्यु हो गई। सभी घायलों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र खेतिया में करते हुए गंभीर घायलों को बड़वानी भेजा गया है, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर है, लेकिन स्थिर बनी हुई। खेतिया पाटी मार्ग नया बना है जिस पर सड़क किनारे लगे तारों के


बीच बस रुक गई, अन्यथा खाई में गिरती तो दुर्घटना बड़ी हो सकती थी। खेतिया पाटी मार्ग नया बना है, जिसमें मोड़ पर वाहन अक्सर लहराते हैं जो दुर्घटना का कारण बनता है सड़क पर अंधे मोड़ बने हैं। बड़वानी जिले में हुई इस बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर जयतीसिंह, एसपी जगदीश डाबर सहित पूरे जिले का प्रशासनिक अमला खेतिया पहुंचा। विधायक श्याम बर्डे भी मौजूद रहे।
नर्मदा परिक्रमा वासियों की इस बस में धार, इंदौर जिले के यात्री सवार थे जो बड़वानी में मा नर्मदा जी के दर्शन कर आगे की यात्रा पर निकले थे कि खेतिया पहुंचने से पूर्व ही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अस्पताल में घायलों को लाया गया जहां उपचार के दौरान घायल अन्य सहयात्रियों की जानकारी लेते रहे। अस्पताल में भारी भिड़ ने। पुलिस व अस्पताल प्रशासन को सहयोग करते हुए व्यवस्था बनाई। सम्पूर्ण अनुविभाग का प्रशासनिक अमला पूरे समय बना रहा।
एसपी जगदीश डावर ने बताया कि पाटी थाने के बोकराटा घाट का मामला है और यह जो परिक्रमा वासी है इंदौर के पास बेटमा और उसके आसपास के गांव के रहने वाले हैं। यह 29 तारीख को नर्मदा परिक्रमा के लिए निकले थे। आज रात्रि में यह बड़वानी में रुके थे और सवेरे यह आगे की यात्रा के लिए बस से रवाना हुए और उनकी जो बस है उसमें लगभग 55 यात्री सवार थे और मोड़ पर अनबैलेंस होकर बस पलट गई उसमें एक सुगनाबाई नाम की एक वृद्ध महिला की मृत्यु हुई है और बाकी लोग घायल थे
उसमें लगभग 15 लोग गंभीर घायल है, जिन्हें बड़वानी जिला अस्पताल भेजा गया है वहां पर उनका इलाज चल रहा है जिनका कम चोट भी उनका इलाज अस्पताल में अभी चल रहा है और उनकी स्थिति ठीक है बाकी बड़वानी हम लोग अभी जा रहे हैं और यदि आवश्यकता लगेगी और अच्छे इलाज की आबश्यकता होगी तो फिर उनका इंदौर रैफर करेंगे। बाकी प्रारंभिक रूप से यहां इलाज उनका हो चुका है बड़वानी में डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगी हुई है। बस डिवाइडर से टकरा के रुक गई उसमें एक पुरुष और एक महिला उसमें फंसे हुए थे और उनकी एक का हाथ और एक का पांव बहुत गंभीर रूप से फंसा हुआ था इस कारण से थोड़ा सा रेस्क्यू ऑपरेशन में थोड़ा हम लोगों को ज्यादा समय लगा अगर जल्दबाजी में कोई ऐसा काम करते तो शायद उनके हाथ और पांव डैमेज हो सकते थे। स्थाई रूप से तो बड़ी सावधानी से जो भी लोग लगे थे आम नागरिक भी उसमें पूरे आसपास के गांव के लोगों ने भी बहुत मदद की स्थानीय विधायक भी यहां पर मौजूद रहे और जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन सब लोग वहां पर मौजूद थे हमारे एसडीआरएफ की टीम लगी थी बहुत ही सावधानी से उन दोनों को वहां से निकलने में हमको समय लगा और ईश्वर की कृपा है कि वह यहां तक सकुशल पहुंच गए और अभी उनका इलाज चल रहा
है यहां से रैफर हो गए हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह दोनों भी स्वस्थ हो जाएंगे। विधायक श्याम बर्डे ने शासन से सहायता की
दुर्घटना को लेकर क्या कहते हैं जिम्मेदार
कलेक्टर श्रीमति अयतीसिंह ने बताया बस क्र. एमपी 13 जेडपी 9886 में लगभग 55 सवारियां थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है जो धार जिले के निवासी थी। इसके अतिरिका जो से उनका खेतिया वह जिला हॉस्पिटल बड़‌वानी में इलाज किया जा रहा है अभी की स्थिति में सभी की स्थिति ठीक है। घटना को लेकर यह की बस मोड़ पर वह अपना संतुलन खो बेटी जिससे यह दुर्घटना हुई है गम्भीर रूप से घायल 2 लोग हैं। जिनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है जिनमें सुधार है सभी का उपचार किया जा रहा है।
मांग करते कहा कि हमारे बड़वानी जिले की अपने पानसेमल विधानसभा का जो खेतिय से बोकराटा मार्ग है वहां पर हमारा भागलअम्बा गांव है बस आ रही थी जो डिवाइडर से टकराकर पलट गई बस में सारे परिक्रमावासी थे जो धार इंदौर जिले के निवासी थे उनमें से एक महिला की मृत्यु हुई दी स्थिति गम्भीर हैए हम सुबह ही टीम के साथ वहां पहुंच गए थे हमारे कार्यकर्ताओं आसपास के गांवों के लोग व पुलिस टीम ने मिलकर प्रयासों से उनको निकाल कर अस्पताल भेजा, सरकार से मैंने मांग की है माननीय मुख्यमंत्री जी से भी मांग की है कि नर्मदा परिक्रमावासी है इन्हें सहायता जरुर मिलनी चाहिए व पायलों का समुचित इलाज किया जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!