संवाददाता धनंजय सिंह जनई रायबरेली
दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को विकसित भारत बिल्डथॉन
2025 के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय, जनई में छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने एवं मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, सलेथू, रायबरेली से लेफ्टिनेंट सौरव कुमार को विद्यालय में सादर आमंत्रित किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों को बिल्डथॉन 2025 के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
लेफ्टिनेंट सौरव कुमार ने विद्यार्थियों को विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 की चार मुख्य थीमों के बारे में विस्तार से बताया —
1. आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) – स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना।
2. स्वदेशी (Swadeshi) – भारतीय परंपराओं, विचारों और ज्ञान प्रणालियों को सशक्त बनाना।
3. वोकल फॉर लोकल (Vocal for Local) – स्थानीय उत्पादों, प्रतिभाओं और संसाधनों को प्रोत्साहित करना।
4. समृद्ध भारत (Samriddh Bharat) – सतत विकास और समावेशी प्रगति की दिशा में योगदान देना।
उन्होंने छात्रों को बताया कि ये चारों थीमें भारत को आत्मनिर्भर, नवाचारी और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम हैं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार साझा किए और लेफ्टिनेंट सौरभ कुमार से प्रोटोटाइप तैयार करने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया।
यह सत्र अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा, जिससे विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। उन्होंने अपने विचारों को वास्तविक रूप देने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन लेफ्टिनेंट सौरव कुमार के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।















Leave a Reply