Advertisement

भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश अभियान की बैठक संपन्न — अब हर विधानसभा में बनेगी 1000 स्वयंसेवकों की टीम

भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश अभियान की बैठक संपन्न — अब हर विधानसभा में बनेगी 1000 स्वयंसेवकों की टीम

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश अभियान के तहत लालबर्रा जिला बालाघाट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह संकल्प लिया गया कि प्रदेश के नौ जिलों की 30 विधानसभाओं में 31 दिसंबर तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 1000 स्वयंसेवकों की टीम तैयार की जाएगी।
प्रत्येक विधानसभा के सभी ग्रामों में कम से कम 5 स्वयंसेवकों की टीम बनानी है जो क्षेत्र की अवैध गतिविधियों और भ्रष्टाचार पर निगरानी एवं अंकुश रख सके।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज भ्रष्टाचार खुलेआम फैल चुका है और इसके खिलाफ अब डटकर खड़े होने की आवश्यकता है। जब तक समाज संगठित नहीं होगा, तब तक अवैध धंधों पर अंकुश लगाना संभव नहीं है। “स्वदेशी केवल एक नारा न रह जाए, बल्कि इसे एक जनआंदोलन बनाना होगा,” ऐसा आह्वान बैठक में किया गया।

अभियान के संयोजक पूर्व विधायक श्री अजय चौरे, कैलाश ठाकरे, दिनेश लाडसे, गजानन कोचे, निलेश वानखेडे, भूषण ठाकरे, पवन रोहनकर, विकास धोत्रे, और प्रदीप चौरे की प्रमुख उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिला बालाघाट लालबर्रा से अनीस खान, दिलचंद पंचेश्वर, बसंत बाहेश्वर, सुखचंद पंचेश्वर, मनीष हरदे, अंकुश बरले, सुमित स्वामी, बापूलाल सराठे, रामनाथ स्वामी, और राजेश पंचेश्वर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में यह भी तय किया गया कि अभियान की अगली बैठक में स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण एवं क्षेत्रीय कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की जायेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!