Advertisement

जिला पांढुर्णा के ग्राम बडचिचोली मे साइबर सुरक्षा पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला पांढुर्णा के ग्राम बडचिचोली मे साइबर सुरक्षा पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सायबर फ्राड से संबंधित जन जागरुकता कार्यक्रम जिला पांदुर्णा में श्रीमान पुलिस अधीक्षक पांढुरना सुन्दर सिंह कनेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पांडुर्णा श्री नीरज सोनी के निर्देशन में आज दिनांक 16.10.2025 को थाना पांढुरना अंतर्गत ग्राम बडचिचौली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडचिचोली में जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमे जिले के थाना पांढुरना अंतर्गत ग्राम बढ़चिचोली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडचिचोली में छात्र-छात्राओ को सायबर क्राईम,महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी दी गयी। छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में सावधानी बरतने तथा तत्काल सूचना थाना में देना, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर, छात्र छात्राओं से चर्चा विचार विमर्श कर जानकारी दी गयी।

उक्त जन जागरुकता कार्यक्रमों में अभियान में पुलिस द्वारा सायबर के माध्यम से हो रहे सायबर फ्राड के संबध में जागरुक किया गया एवं अनजानी लिंक पर क्लिक करने एवं अनजाने व्यक्ति से ओटीपी शेयर करने से होने वाले साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट बैंक फ्रांड के संबंध में जानकारी दी गयी एवं लगभग 100-120 छात्र-छात्राओ को नशा मुक्ति के संबंध में जागरुक किया गया। शासन द्वारा बच्चीयो एवं महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाए महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आकास्मिक हेल्पलाईन नंबर 112. चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 एवं साइबर फ्रॉड हेल्प लाईन नंबर 1930 से अवगत कराया, साथ ही महिला सुरक्षा, सम्मान की विस्तृत जानकारी दी गई उक्त जनजागरुकता कार्यक्रम में, निरी संध्यारानी सक्सेना प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, निरी. आकांक्षा सहारे प्रभारी यातायात, और, अखिलेश हिंगवे साइबर सेल एवं शिक्षकगण एवं पुलिस स्टॉफ शामिल रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!