Advertisement

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली समस्या और किसानों की मांगों पर हुई विस्तृत समीक्षा बैठक

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली समस्या और किसानों की मांगों पर हुई विस्तृत समीक्षा बैठक

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2 बजे आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता श्रीमती लता तुमडाम अध्यक्ष जनपद पंचायत महोदया ने की। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने विभागवार समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की।

कृषि विकास विस्तार अधिकारी ने विभाग में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या पर नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि इन कारणों से किसानों को अपनी भूमि की सिंचाई में कठिनाई हो रही है।

बैठक में यह भी बताया गया कि पांढुर्णा में थैरेपी मशीन उपलब्ध होने से मरीजों को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है।

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खाद, बीज और यूरिया की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई ताकि किसानों को समय पर सहूलियत मिल सके।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि क्षेत्र के तीन बच्चों का चयन जेईई परीक्षा में हुआ है, जिससे क्षेत्र की शैक्षणिक उपलब्धियों में वृद्धि हुई है।

हालांकि, बैठक में कुछ विभागीय प्रमुखों की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कहा उनकी अनुपस्थिति के कारण योजनाओं की जानकारी न मिलने से समीक्षा कार्य में बाधा आती है।बैठक समापन के साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सभी विभाग समय-सीमा में योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्रस्तुत करेंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य गति पकड़ सकें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!