Advertisement

सौंसर पुलिस द्वारा दुकानो मे हुई चोरी के आरोपियो के गिरोह को धर दबोचा

सौंसर पुलिस द्वारा दुकानो मे हुई चोरी के आरोपियो के गिरोह को
धर दबोचा

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – पुलिस द्वारा अपराधो पर अंकुश लगाये जाने हेतु क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातो को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री सुंदर सिंह कनेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी के निर्देशन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सौंसर श्रीमति प्रियंका पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सौंसर निरीक्षक रूपलाल उड़के के नेतृत्व मे सौंसर पुलिस टीम द्वारा विगत दिनों में वार्ड नं. 15 राधेश्याम राठी के मकान मे बनी दुकान, सिविल लाईन स्थित दर्गा मेडिकल स्टोर तथा वार्ड नं. 15 स्थित माउली मेडिकल स्टोर में हुई चोरी एवं थाना लोधीखेडा मे खैरीतायगांव, बोरगांव एवं बानाबकोड़ा में भी सीसीटीव्ही केमरे के डीबीआर, किराना सामान एवं नगदी चोरी के आरोपियों को पकडा गया तथा आरोपियो से चोरी किये गये नगदी रकम 12000/-रू. तथा ईलेक्ट्रीकल सामान प्रेश, झालर (लाईटिंग सीरीज), बायर एवं दुकान में रखे 1,2,5 तथा 10 के सिक्के एवं एक स्कूटी एक्टीवा कुल मशरूका 95000/-रू. जप्त कर पुलिस कार्यवाही की गयी।।

नाय आरोपी –

1. विवेक साहू पिता-गौकरण साहू उम्र 23 साल निवासी प्लाट नं. 574 गली नं. 21 विनोबा भावे नगर थाना यशोदरा नागपुर जिला नागपुर

2. नाबालिक बालक

जन्म मशरुका – नगदी रकम 12000/-रू. तथा ईलेक्ट्रीकल सोपान प्रेश, झालर (लाईटिंग सीरीज), वायर एवं दुकान मे रखे 1,2,5 तथा 10 के सिक्के एवं एक स्कूटी एक्टीवा कुल मसरूका 95000/-रू. जप्त किया गया।

पुलिस टीम निरी. रूपलाल उड़के थाना प्रभारी सौंसर, उनि रवि वट्टी, उनि प्रहलाद बैरागी, उनि राजेश कर्वेती सउनि प्रमोद डोंगरे, प्र. आर. 72 सुरेन्द्र काले, आर. 544 अखिलेश प्रताप सिंह, आर, 1511 राजेन्द्र चौरिया, आर. 1532 नरसिह ठाकुर एवं डायल 122 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!