प्रभारी मंत्री श्री प्रद्यम्न सिंह तोमर द्वारा एसडीएम कार्यालय भवन का लोकार्पण एवं विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना -आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को जिले के प्रभारी मंत्री माननीय श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पांढर्णा के नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहो
लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात माननीय प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष पांढुर्गा में जिले के विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गड़ी बैठक में जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार पशिष्ठ द्वारा जिले की प्रगति एवं प्रमुख योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई, तत्पक्षात विभागवार समीक्षा की गई।
प्रभारी मंत्री ने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान नामांतरण, बटवारा एवं सीमांकन प्रकरणों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने पाईप लाइन से क्षतिग्रस्त मागों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए तथा अगली बैठक में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण कार्यों की जानकारी दी गई, जिस पर प्रभारी मंत्री ने निर्माण कार्य की समयसीमा एवं गुणवत्ता परे विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया सांलू ही उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष डोग भड़कों के किनले लगी झाड़ियों से दुर्घटनाओं की संभावना पर झाड़ियों कटवाने का सुझाव दिया गया, जिस पर प्रभारी मंत्री ने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
भवन निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान ज्यायालय भवन का कार्य धीमी गति से चलने पर प्रभारी मंत्री ने असंतोष व्यक्त करते हुए सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिश
भवन विकास निगम द्वारा सौसर में सीएम राइज स्कूल का निर्माण पूर्ण एवं पांडुर्णा में निर्माण कार्य पूर्णता के चरण में होने की जानकारी दी गड़ी प्रभारी मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी को दोनों भवनो में फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुये तत्काल लोकापर्ण की कार्यवाही कर स्कूल भवन स्कूल शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान बैलेंसिंग रिजर्वायर (पांबुर्णा बांध) परियोजना की प्रगति पर चर्चा की गई प्रभारी मंत्री ने यह जानकारी मांगी कि बांध से कितने ग्राम लाभान्वित होने तथा 10 दिवस में विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
नगरीय प्रशासून विभाग से प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने उन हितग्राहियों को चिन्हित कर तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए जिन्होंने अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है।
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान अस्पतालों की. स्वच्छता एवं चिकित्सीय व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए तथा अप्रारंभ संजीवनी क्लिनिक शीघ्र प्रारंभ करने को कहा। पांढुर्णा के विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी के बिना सूचना मुख्यालय से बाहर रहने पर नाराजगी व्यक्त की गई एवं कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए गए। सांसद महोदय द्वारा भी हास्पीटल की अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की गयी एवं प्रभारी मंत्री द्वारा कहां गया कि जिला चिकित्सालय प्रारंभ होने के पूर्व एसडीएम पांडुर्णा कोचिकित्सालयों का निरंतर निरीक्षण करने एवं आवश्यक व्यवस्थाएँ सुधारने हेतु जनसहयोग लेने के निर्देश दिए गए।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से उपस्थित मुख्य कार्यालपालन अधिकारी जिला पंचायत पांढुर्णा/छिंदवाड़ा श्री अग्रिम कुमार द्वारा स्वच्छता सारथी एप (Wash on Wheel App) एवं अन्य स्वच्छता कार्यक्रमों की जानकारी दी गई जिस पर प्रभारी मंत्री ने संतोष व्यक्त किया साथ ही पांढुर्णा जिले में भी सप्ताह में एक दिन उपस्थित होकर पांडुर्णा जिले में भी एप तथा अन्य कार्यक्रम सुचारू रूप से प्रभावी करे।
पुलिस विभाग की समीक्षा के दौरल सांसद महोदय ने क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री एवं बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने निर्देशित किया कि अगली समीक्षा बैठक में आज दिए गए सभी बिंदुओं पर की गई कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाल
बैठक के अंत में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने माननीय प्रभारी मंत्री, सांसद महोदय एवं उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।



















Leave a Reply