Advertisement

महुली में रामलीला के तीसरा दिन ताड़का वध लीला दिखलाया गया वह काली जी का झांकी दिखाया गया

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार) विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत को राजा बरियार शाह खेल मैदान में चल रही ऐतिहासिक रामलीला के तीसरे दिन का मंचन भक्तिमय और रोमांचक रहा। मां काली की भव्य झांकी से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।ताड़का वध – अधर्म पर धर्म की जीत
कथा के अनुसार जब भगवान श्रीराम और लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ तपोवन पहुंचे तो वहां ऋषि-मुनियों ने बताया कि ताड़का नामक राक्षसी अपने आतंक से यज्ञ और तपस्या को बार-बार नष्ट करती है।गुरु विश्वामित्र ने राम को आदेश दिया-
राम! यह राक्षसी धर्म और तप का शत्रु है। इसका वध करना ही धर्म की रक्षा है।राम ने गुरु आज्ञा का पालन करते हुए अपने धनुष पर बाण चढ़ाया। ताड़का ने विकराल रूप धारण कर आकाश से वृक्ष और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। लक्ष्मण भी साथ में वीरता दिखाते रहे। अंततः भगवान राम ने एक ही घातक बाण से ताड़का का वध कर धर्म की रक्षा की। इस दृश्य को देखकर पूरा मैदान “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सत्य, धर्म और त्याग की राह पर ले जाने वाली प्रेरणा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!