Advertisement

सांसद जी के आगमन हेतु नव युग इंटर कालेज में की गई भव्य तैयारी

संवाददाता- प्रेमनारायण शुक्ला, बहराइच, उत्तर प्रदेश

सांसद जी के आगमन हेतु नव युग इंटर कालेज में की गई भव्य तैयारी

यह खबर जनपद बहराइच तहसील मिहीपुरवा मोतीपुर से है । खबर यह है कि मिहीपुरवा के नव युग इंटर कॉलेज में आज सांसद जी का आगमन था जिस हेतु भव्य तैयारियां की गई थी किंतु मौसम खराब होने के कारण सांसद जी अपने निश्चित कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके जिसके लिए उन्होंने खेद भी प्रकट किया
तब इस कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह ने जनसभा को संबोधित किया तथा अपने भाव विचार लोगों के सामने प्रस्तुत किया माननीय श्री सुनील कुमार सिंह जी ने श्याम बिहारी पोरवाल तथा अन्य प्रमुख सहयोगी लोगों को उपहार प्रदान कर हर्ष उल्लास को आगे बढ़ाया तथा आगे आने वाले चुनाव हेतु बढ़-चढ़कर पार्टी को वोट एवं सपोर्ट करने हेतु लोगों से अपील की


प्रतिनिधि सुनील सिंह, एवं वरिष्ठ नेता भाजपा हरिचंद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष धनीराम लोधी, मंडल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश पोरवाल ,श्याम बिहारी पोरवाल ,महेंद्र नाथ तिवारी, सपू महाराज ,राकेश पोरवाल आदि प्रमुख लोगों ने कार्यक्रम की व्यवस्था की बाग डोर संभाली ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!