Advertisement

शासकीय स्कूलों के 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले प्रदेश के 7,832 प्रतिभाशाली विधार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात

शासकीय स्कूलों के 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले प्रदेश के 7,832 प्रतिभाशाली विधार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुना में कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

(मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा)

।मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत 69वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता जूडो 14 से 17 वर्ष बालक/बालिका, बाक्सिंग 14 वर्ष बालक के समापन समारोह तथा पुरूस्कार एवं स्कूटी वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक गुना पन्नालाल शाक्य एवं कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में गुरूवार को शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय गुना में समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूलों की 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले 7832 विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूटी प्रदाय योजना के तहत राशि प्रदान की। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुना में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया।
योजना के अन्तर्गत गुना जिले के प्रत्येक शा.हा.से. स्कूल के कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक पाने वाले एक बालक तथा एक बालिका को स्कूटी खरीदने हेतु अधिकतम 90 हजार रूपये एंव ई स्कूटी खरीदने हेतु अधिकतम 1 लाख 20 हजार रूपये बच्चों के खातों में प्रदाय किये गये। कार्यक्रम में इस वर्ष गुना जिले के 50 स्कूलों में कुल 46 बालिकाओं एवं 43 बालकों को कुल 10002032/- रू (एक करोड़ दो हजार बत्तीस रू. मात्र) उनकी पसन्द की स्कूटी क्रय करने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से उनके खातों में राशि अंतरित की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पन्नालाल शाक्य द्वारा विभिन्न विधार्थियों को प्रतीक स्वरूप स्कूटी की चाबी भेंट की।
69वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता समापन एवं स्कूटी वितरण समारोह आयोजित


कार्यक्रम पश्चात स्थानीय खेल नोडल केंद्र, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुना में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का आज अंतिम दिन उत्साह और रोमांच से भरा रहा। दिनांक 08 से 11 सितंबर तक चल रही उक्त प्रतियोगिता का आज रंगारंग समापन हुआ। इस समापन में मुख्य अतिथि के रूप में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य और कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, उपाध्यक्ष सारिका लुंबा, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री धरम सोनी, सांसद प्रतिनिधि हरिसिंह यादव, विकास जैन, रमेश मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन में गुना के जिला शिक्षा अधिकारी राजेश गोयल, डीपीसी आरके शर्मा, सहायक संचालक सुश्री प्रेरणा गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र पटेरिया, प्रिंसिपल एक्सीलेंस स्कूल एचएन जाटव, नोडल खेल प्रभारी मनोज शर्मा सहित देवेंद्र शर्मा, साधना श्रीवास्तव, प्रवीण खांडेकर, एस.आर. रघुवंशी एवं मदन महावन की कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका रही। वहीं कार्यक्रम के मंच संचालन में प्राचार्य सीएम राइज गुना श्री आशीष टांटिया और श्री मुकुंद शर्मा की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में जिला क्रीड़ा*गुना रेलवे स्टेशन से 21 लाख रुपये
गबन का मामला,
*कर्मचारी पर फर्जीवाड़े का आरोप,
*सीएमएस इन्फो सिस्टम्स लिमिटेड के
करमचारी ने रेलवे कैश जमा न कर
फर्जी सील लगाई,
*जीआरपी ने मामला दर्ज किया
गुना (ईएमएस)
गुना जिले के जीआरपी थाना क्षेत्र में एक गंभीर वित्तीय गबन का मामला सामने आया है। सीएमएस इन्फो सिस्टम्स लिमिटेड ग्वालियर शाखा के ब्रांच मैनेजर गौतम गर्ग ने थाने में आवेदन देकर अपने कर्मचारी सतेन्द्र सिंह तोमर निवासी शिवपुरम कॉलोनी, गुना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, सतेन्द्र सिंह कंपनी में 4 अगस्त 2020 से काम कर रहा था और उसका जिम्मा रेलवे स्टेशन गुना से नगदी कलेक्शन कर स्टेट बैंक, तेलघानी शाखा में जमा कराने का था। लेकिन हाल ही में रेल्वे विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक की 7 रसीदों की कुल राशि 21,02,637 रुपये बैंक में जमा नहीं की गई। अवगत कराने पर पता चला कि आरोपी ने स्टेट बैंक की फर्जी सील लगाकर रेल्वे को जमा किए जाने का प्रमाण दिया, जबकि असल में राशि अपने पास रखी। गौतम गर्ग ने बताया कि कंपनी ने जांच कर यह पुष्टि की कि उक्त कर्मचारी ने अमानत में खयानत करते हुए राशि अपने पास रखी और जमा नहीं की।(ईएमएस)
घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी थाना गुना में शून्य के अपराध क्रमांक 01/25, धारा 316(5) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई। आरोपी के खिलाफ बैंक गबन, फर्जीवाड़ा और रेलवे की राशि में हेरफेर के आरोप लगाए गए हैं। एफआईआर में उल्लेख है कि गौतम गर्ग एवं संदीप सिंह राजावत ने अपने बयान में कहा कि आरोपी का कार्य रेलवे स्टेशन गुना से नकदी प्राप्त कर बैंक में जमा कराने तक सीमित था, लेकिन उसने उक्त जिम्मेदारी का उल्लंघन किया और कंपनी तथा रेल्वे विभाग को गंभीर वित्तीय नुकसान पहुंचाया।(ईएमएस) थाना पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ने आवेदन पत्र, कर्मचारी का ज्वाइनिंग सेट और ऑथराइजेशन पत्र समेत अन्य दस्तावेज भी संलग्न किए हैं। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जांच जारी है। -सीताराम नाटानी (ईएमएस) अधिकारी द्वारा आए हुए अभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत एनसीसी बैंड एवं एनसीसी परेड के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण बन गया। आज कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समापन समारोह का विशेष आकर्षण शा.उ.मा. विद्यालय कन्या कैंट और शा.उ.मा. विद्यालय कन्या गुना ने सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य रहा। जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विधायक पन्नालाल शाक्य ने प्रतियोगिता का समापन खेल ध्वज को उतारकर किया और प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल, इंदौर, जनजातीय विभाग, जबलपुर, रीवा, सागर, उज्जैन एवं नर्मदापुरम कुल 9 संभाग की टीमों के 520 कोच सहित खिलाडय़िों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी खिलाड़ी ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया और राज्य स्तर पर अपनी श्रेष्ठता को साबित किया। इस कार्यक्रम में आज जूडो और बॉक्सिंग के मुकाबलों के खिलाडय़िों को प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के आधार पर टॉफी प्रदान की गई।
जूडो 14 वर्ष बालक प्रथम भोपाल ,द्वितीय – ग्वालियर,तृतीय – उज्जैन, जूडो 14 वर्ष बालिका ,प्रथम ग्वालियर ,द्वितीय – जबलपुर ,तृतीय भोपाल, जूडो 17 वर्ष बालक ,प्रथम भोपाल ,द्वितीय – ग्वालियर ,तृतीय – इन्दौर
जूडो 17 वर्ष बालिका प्रथम भोपाल ,द्वितीय – ग्वालियर ,तृतीय – जबलपुर रहा। जूडो में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 17 वर्ष बालक वर्ग 50 किलो बजन वर्ग में ग्वालियर के लोकेंद्र सिंह वहीं 14 वर्ष बालिका वर्ग 40 किलो वजन वर्ग में भोपाल की समृद्धि तिवारी रही। ऑल ओवर चैंपियनशिप ट्रॉफी जूडो में भोपाल रहा। सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का खिताब 30 से 32 किलो वजन वर्ग में भोपाल के नैतिक ने बाजी मारी। समारोह में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और सभी अतिथियों ने आयोजन समिति को शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। अंत में जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र पटेरिया ने सभी आगंतुकों, खिलाडय़िों, कोच एवं समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया।-(मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा)

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!