Advertisement

ढोलक की थाप पर हुए भजन, लगे गणपति बप्पा के गगन चुंबी जयकारे

गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

ढोलक की थाप पर हुए भजन, लगे गणपति बप्पा के गगन चुंबी जयकारे

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
(सुलतानपुर) जिले में चल रहे गणपति पूजा महोत्सव में रविवार का दिन खास रहा। पंडालों में स्थापित गणपति की आराधना के लिए विशेष आयोजन किए गए। महिलाओं ने ढोलक की थाप पर भजन-कीर्तन किया। महाआरती के साथ आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस बार शहर के दरियापुर के दुर्गानगर में स्थापित गणपति पंडाल में विराजमान प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी है। यहां पूजा पंडाल समेत घरों में स्थापित विघ्नहर्ता की प्रतिमाएं शहरवासियों का मन मोह रही हैं। रविवार को गोविंद नगर मोहल्ले में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, राजकुमार सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, आलोक आर्य, राजदेव शुक्ल, हिमांशू गुप्ता आदि शामिल हुए।
इसके अलावा शहर के मेजरगंज चौराहे पर स्थापित प्रथम गणेश पूजा पंडाल, सब्जी मंडी, बढ़ैयावीर, कुड़वार नाका और रेलवे स्टेशन रोड पर सजे गणपति पंडाल में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। अनंत चतुर्दशी को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकालीएफ जाएगी। आदि गंगा गोमतीएफनदी में क्रमवार सभी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।


“तिरहुंत बाजार में बप्पा कोडी लगा छप्पन भोग”
विंदेश्वरीगंज। बल्दीराय के तिरहुंत बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में बाल गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में रविवार देर शाम छप्पन भोग गणपति बप्पा को अर्पित कर पूजन-अर्चन किया गया। यहां 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों ने स्वयं भव्य दरबार सजाकर कमान संभाली है। घर में पधारो गजानन जी.. मेरे घर में पधारो.. जैसे भक्ति गीतों पर बच्चों के साथ महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ नृत्य किया। इस मौके पर बाल कार्यकर्ता आदित्य अग्रहरि, अंश अग्रहरि, प्रदुम्न यादव, सूर्यांश, सुमित, समर, रुद्र, प्रशांत यादव, अर्पित, अभिषेक, शिवा, शिवम, अंशपाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
सत्यार्थी ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!