Advertisement

थाना दुद्धी पुलिस द्वारा भेड़ चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 32 भेड़ बरामद

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)थाना दुद्धी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 232/2025 धारा 303 (2) BNS से संबंधित भेड़ चोरी के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कुल 32 भेड़ों की बरामदगी की गई है।प्रकरण – वादी श्री धर्मदेव पाल पुत्र स्व. केश्वर पाल निवासी गुलाल झरिया, थाना दुद्धी द्वारा दिनांक 22.08.2025 को थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि दिनांक 06.08.2025 को अज्ञात चोरों द्वारा उनकी कुल 50 भेड़ें चोरी कर ली गई। प्रकरण में मु0अ0सं0-232/2025, धारा 303 (2) BNS बनाम अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा गठित टीम द्वारा अभियुक्त ठकुरी खाँ उर्फ हमीद खाँ पुत्र स्व० हुसैन खाँ निवासी ग्राम बरीपार थाना सजेती जनपद कानपुर देहात हाल पता ग्राम रोरा थाना कोन जिला सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष की गिरफ्तारी एवं चोरी गई भेड़ों की बरामदगी हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में, दिनांक 22.08.2025 को समय 18:50 बजे, हीराचक कनहर नदी पुल के आगे, थाना विण्ढमगंज क्षेत्र में दबिश देकर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया एवं 32 भेड़ों की बरामदगी की गई। विवेचना में अभियुक्त का नाम प्रकाश में आने पर धारा 317 (2) BNS की वृद्धि की गई है।गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरणः-1- ठकुरी खाँ उर्फ हमीद खाँ पुत्र स्व० हुसैन खाँ निवासी ग्राम बरीपार थाना सजेती जनपद कानपुर देहात हाल पता ग्राम रोरा थाना कोन जिला सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष        गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-1- उप निरीक्षक मिठू प्रसाद थाना दुद्धी जनपद-सोनभद्र।2- मु०आ० खालिद खाँ थाना दुद्धी जनपद-सोनभद्र।3- आरक्षी सुनील कुमार सरोज थाना दुद्धी जनपद-सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!