Advertisement

कुरवाई पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की वेयरहाउस चोरी का पर्दाफाश किया

संवाददाता शिवराज सिंह
 विदिशा

कुरवाई पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की वेयरहाउस चोरी का पर्दाफाश किया

ट्रैक्टर सहित रु 7 लाख 50 हजार नगदी का मशरूका बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

थाना कुरवाई क्षेत्र में पूर्व में घटित वेयरहाउस चोरी के मामलों की जांच के दौरान पुलिस टीम ने रिमांड पर लिए गए आरोपियों से सघन पूछताछ की। पूछताछ में अपराध क्रमांक 181/25 धारा 331(4), 305-ए BNSS के तहत चोरी गए 39 कट्टी सोयाबीन (कीमत ₹72,000) तथा अपराध क्रमांक 287/25 धारा 331(4), 305-ए BNSS में 120 बोरी मसूर (कीमत ₹90,000) का खुलासा हुआ। दोनों मामलों में कुल ₹1,62,000 मूल्य का अनाज चोरी किया गया था।

आरोपियों से मशरूका बरामद:
आगे की कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों से चोरी गए नगदी, ट्रैक्टर सहित कुल ₹7,50,000 का मशरूका बरामद किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई:


चोरी एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह के मार्गदर्शन में थाना कुरवाई पुलिस ने यह सफलता अर्जित की।
जिसमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें:*
👉भूपेन्द्र सिंह पिता धीरज सिंह यादव (19 वर्ष)
👉छोटू पिता मोतीलाल यादव (25 वर्ष)
👉पवन पिता शिवराज सिंह यादव (25 वर्ष)
👉गजेन्द्र पिता शिशुपाल सिंह यादव (19 वर्ष) – सभी निवासी ग्राम आमखेड़ा, थाना भानगढ़
👉शिवा पिता घनश्याम कुर्मी (32 वर्ष) निवासी वीर सावरकर वार्ड, वीना, जिला सागर।

अन्य मामलों में संलिप्तता एवं तलाश जारी:
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध मंडी बमौरा एवं पठारी थानों में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस टीम अन्य सहयोगी आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, ताकि सभी फरार अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!