Advertisement

यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला नया समृद्धशाली शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर भारत है:आशुतोष शर्मा

यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला नया समृद्धशाली शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर भारत है:आशुतोष शर्मा

पारुल राठौर हरिद्वार


आज भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका दिवस को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष पार्टी के कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ तिरंगा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति के कार्यक्रम को उत्साह के साथ आयोजित करते हैं।
जिसमें देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेते हैं।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व सेना का शौर्य एवं पराक्रम तथा देशवासियों की एकजुटता के संकल्प से ही ऑपरेशन सिंदूर पूर्णतया सफल रहा।


यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला नया समृद्धशाली शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर भारत है।
हम सभी देशवासियों को इस पर गर्व है।
हम सबको स्मरण है कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए देश का हर नागरिक चाहे वह गरीब हो अमीर हो छोटा हो बड़ा हो हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता है जब हम किसी कॉलोनी अथवा गली के एक-एक घर पर तिरंगा लहराते हैं तो देखते ही देखते दूसरे घरों पर भी तिरंगा दिखने लगता है यानी हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे की शान में एक त्योहार बन चुका है।
तिरंगे को लेकर यह उत्साह यह उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ती है।
आगामी 10 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है।
13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सुनिश्चित किया जाए।
12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों स्वतंत्रता आंदोलन के जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर पुष्पांजलि अर्पित की जाए।


बैठक समापन से पूर्व हमारे प्रदेश उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में आई प्राकृतिक आपदा में जान गवाने वाले व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
इस कार्यक्रम में हरिद्वार मेयर किरण जैसल, जिला महामंत्री आशु चौधरी, दायित्वधारी सुनील सैनी, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग ,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा ,जितेंद्र चौधरी, दीपांशु विद्यार्थी ,अभिनंदन गुप्ता, अरुण चौहान, नीपेंद्र चौधरी, डॉ हरीश चौहान, रजनी वर्मा ,मोहित वर्मा, सचिन शर्मा ,सचिन निशित, मनोज शर्मा , रंजना चतुर्वेदी अभिनव चौहान मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा कैलाश भंडारी विपिन शर्मा प्रताप प्रधान रीता सैनी अश्विनी कंबोज पृथ्वी सिंह राणा चित्र कुमार सैनी विवेक चौहान सुशील पवार राकेश सैनी विक्रम सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!