*
*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से तहसील दुद्धी पर संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

*अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा तहसील ओबरा पर संपूर्ण समाधान दिवस पर जन शिकायतों की सुनी गयी समस्या-*
*शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश-*
आज दिनांक 02.08.2025 को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र श्री बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील दुद्धी पर जन शिकायतों को सुना गया तथा तहसील दिवस के अवसर पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इस मौके पर एसडीएम दुद्धी, क्षेत्राधिकारी दुद्धी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय द्वारा तहसील ओबरा पर जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया














Leave a Reply