अशोकनगर: अधिक वर्षा से फसलें बर्बाद, पिपरई महिला मोर्चा अध्यक्ष ने सिंधिया को लिखा पत्र
(मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा)

अशोकनगर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते किसानों की मक्का, सोयाबीन और उड़द जैसी प्रमुख फसलें बर्बाद हो गई हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की पिपरई महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी राजेन्द्र सिंह सोलंकी गरेठी ने केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर मांग की है कि जल्द से जल्द फसलों का सर्वे कराकर किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि अशोकनगर जिले के अनेक गांवों में किसानों की पूरी फसल पानी में डूबकर नष्ट हो चुकी है, जिससे किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। ऐसी स्थिति में शासन-प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित किसानों की मदद करनी चाहिए।
मंडल अध्यक्ष ने अपने पत्र के माध्यम से यह भी आग्रह किया कि केंद्र व राज्य सरकार के समन्वय से राहत कार्य प्रारंभ कर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए, जिससे वे आगामी फसल के लिए तैयारी कर सकें।(मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा)

















Leave a Reply