आगरा के थाना मंटोला में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 0040 की आवाज पहुंची डीजीपी महोदय लखनऊ तक
आगरा सोनू रिपोर्टर

आगरा के थाना मंटोला हाजा में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 0040 धारा 307 व अन्य गंभीर धाराओं के सभी 11आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु पीड़ित ने फोन द्वारा वह शिकायती पत्र द्वारा डीजीपी महोदय कार्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ को अवगत कराया गया है कि जान से मार कर खत्म करने की नीयत से विवाहिता को खत्म करने वाले हैवान ससुरालीजनों को अभिलंब गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए पीड़ित ने फोन द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यालय पर भी मुकदमे के मुलजिमों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है तथा शिकायती पत्र द्वारा संपूर्ण घटना से अवगत करा दिया गया है मुकदमे के सभी 11 मुलजिम गिरफ्तार हो इसके लिए आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार एडिशनल पुलिस कमिश्नर राम मदन सिंह डीसीपी सिटी सोनम कुमार एसीपी कोतवाली उपाध्याय से मुलाकात कर शिकायती पत्र देते हुए व एसीपी कोतवाली को फोन द्वारा भी थाना मंटोला प्रभारी देव करण सिंह कोमुलजिमों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई करने हेतु मांग की है उच्चअधिकारियों ने थाना मंटोला पुलिस को आदेशित किया है

कि मुलजिमों को गिरफ्तार कर अभिलंब जेल भेजा जाए जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके पीड़िता का कहना है कि मुलजिमान खुलेआम घूम रहे हैं आखिर कब तक होंगे गिरफ्तार सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि आरोपी ताहिर व उसकी पत्नी दत्तो विवाहिता का ससुर जललो सास अंजुम पति शादाब देवरा यासिर, अर्सलान उर्फ चांदी नंदे निशा, गुलअफशा, कहकशा ,मंतशा ,आदि का कहना है कि हमारे खानदान में तो हर समय किसी न किसी से मुकदमे लड़ते चले आ रहे हैं वर्तमान में भी हम अपने दामाद शाहनवाज से भी मुकदमे लड़ रहे हैं जिसको हमारे खानदान वालों ने दामाद शाहनवाज को मुकदमे के माध्यम से धूल चटाने पर मजबूर कर दिया है मम्मीया ससुर ताहिर का कहना है कि असमा द्वारा जो धारा 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है वह हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता है हमने बहुत मुकदमे लड़े हैं हमारे पैसे में बहुत ताकत है वहीं सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि आरोपियों द्वारा मुकदमे को निष्क्रिय कराने के लिए धारा 307, को विलुप्त कराने के लिए क्षेत्र के छुट भैये दलाल प्रवृत्ति के लोगों द्वारा पुलिस से सांठ गांठ कर मोटी रकम देने का ऑफर दिया जा रहा है ताकि पीड़िता के मुकदमे को निष्क्रिय किया जाए परंतु मंटोला पुलिस की कार्य कुशलता के सामने छोटे भैया दलाल प्रवृत्ति के लोग सफल नहीं हो पा रहे हैं जबकि पीड़ित ने आगरा से लेकर लखनऊ तक मुख्यमंत्री कार्यालय डीजीपी उत्तर प्रदेश लखनऊ तक फोन द्वारा संपूर्ण घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है ताकि मुकदमे का कोई भी मुलजिम बगैर जेल जाए बच ना सके और सभी 11, मुलजिमों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि समाज में कोई ऐसी दोबारा घटना करने की हिम्मत ना जुटा पाए वर्तमान में सभी 11, मुलजिमान मंटोला पुलिस कमिश्नरेट की पकड़ से दूर है जिन्हें पुलिस द्वारा जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा फिलहाल पुलिस की दबिशे जारी हैं मुलजिम घरों से फरार बताए जा रहे हैं जिन्हें गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं













Leave a Reply