Advertisement

सोनभद्र – *पिस्टल से फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद-*

 

 

*पिस्टल से फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

प्रकरण- दिनांक 03.07.2025 को थाना राबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत मशान बाबा के पास, चौकी हिन्दुआरी के समीप, एक व्यक्ति को पिस्टल से गोली मारे जाने की घटना के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0–699/2025 धारा 109(1) BNS व 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त घटना क्रम में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारु द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमों गठित कर लगाई गई थी, इस क्रम में वांछित अभियुक्त विनय यादव पुत्र रमेश प्रसाद निवासी उदीतपुर सुर्रा, थाना नौगढ़, जनपद चन्दौली उम्र लगभग 24 वर्ष को आज दिनांक 18.07.2025 को समय करीब 02.16 बजे थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

 

*पूछताछ का विवरण -*

विनय यादव उर्फ छोटू पुत्र रमेश प्रसाद यादव निवासी उदितपुर सुर्रा पो0 शमशेरपुर थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली उम्र करीब 24 वर्ष के द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि 03.07.2025 को वह अपने साथी अमित यादव उर्फ प्रिन्स पुत्र रामकेश यादव निवासी बाघी थाना नौगढ़ चन्दौली के साथ सफेद रंग की अपाची बिना नम्बर से रॉबर्ट्सगंज बाजार घुमते हुए अपने गांव जा रहे थे कि हम लोगों कि बाइक को एक पल्सर वाला ओवर टेक करके आगे चला गया। मेरी बाइक अमित चला रहा था हम लोगो को यह बात बुरी लगी। उस बाइक को ओवरटेक करके हिन्दुआरी पुल से पहले हम लोग गमछा से मुंह ढक कर उस पल्सर बाइक को रोक लिये हम लोगो की आपस मे हाथा-पाई भी हुई इसी बीच मैने उस पल्सर वाले को गोली मार दिया । गोली मारने के बाद अमित मुझे मेरी बाइक पर बैठाकर तेन्दू तिनताली होते हुए अपने गांव चले गए। अगले दिन हम लोगो को अखबार से मालुम चला कि उसका नाम अमितेश है जो गौरी निस्फ का रहने वाला है तभी से हम लोग लुक छिप कर रह रहे थे । आज मै अपनी बाईक लेकर रॉबर्ट्सगंज अपने साथियों से मिलने जा रहा था तभी आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया ।

 

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण -*

विनय यादव उर्फ छोटू पुत्र रमेश प्रसाद यादव निवासी उदितपुर सुर्रा पो0 शमशेरपुर थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली उम्र करीब 24 वर्ष

 

*बरामदगी का विवरण-*

1.घटना मे प्रयुक्त एक अदद अपाचे मोटर साइकिल

2.घटना मे प्रयुक्त एक अदद तमंचा मय मैगजीन मय 02 जिन्दा कारतूस

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*

1.मु0अ0सं0 34/2021 धारा 323, 354, 354(ख), 452, 504, 506 भादवि थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली

2.मु0अ0सं0 395/2023 धारा 323,504,506 भादवि थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र,

3.मु0अ0सं0 481/2023 धारा 120बी, 147, 323, 325, 427, 504, 506 भादवि

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*

1.उ0नि0 आशुतोष राय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना राबर्ट्संगज जनपद सोनभद्र।

2.हे0का0 भगवान दास यादव चौकी हिन्दुआरी थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

3.हे0का0 संदीप यादव चौकी हिन्दुआरी थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!