Advertisement

सोनभद्र – * महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान*

 

 

* महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 17.07.2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम व एण्टी रोमियो टीमों द्वारा व्यापक रूप से जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।इस अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस कर्मियों व मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख बाजारों, कस्बों, स्कूलों/कॉलेजों, चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य भीड़-भाड़ वाले महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर पहुँचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके सुरक्षा अधिकारों, सशक्तिकरण योजनाओं एवं सहायता संसाधनों के प्रति जागरूक किया गया।

*👉🏻 प्रमुख बिंदु:-*

*महिला सशक्तिकरण से संबंधित राज्य एवं केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे—*

o मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

o निराश्रित महिला पेंशन योजना

o राष्ट्रीय पोषण मिशन

o मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

o बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना

o प्रधानमंत्री उज्जवला योजना

o आयुष्मान भारत योजना

का प्रचार-प्रसार कर आमजन को उनके लाभों की जानकारी दी गई।

 

*महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई एवं संबंधित पंपलेट वितरित किए गए:*

o वीमेन पावर लाइन – 1090

o महिला हेल्पलाइन – 181

o पुलिस आपातकालीन सेवा – 112

o सीएम हेल्पलाइन – 1076

o स्वास्थ्य सेवा – 102

o एम्बुलेंस सेवा – 108

o साइबर क्राइम रिपोर्टिंग हेल्पलाइन – 1930

*👉🏻 सहभागिता एवं संवाद:*

जनजागरूकता अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने आमजन विशेषतः युवतियों व महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या शोषण की स्थिति में बेझिझक रिपोर्ट करने हेतु प्रेरित किया गया। उपस्थित जनसमुदाय द्वारा इस पहल की सराहना की गई एवं पुलिस द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की अपेक्षा भी जताई गई।

🔸 जनपद पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे समाज में महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल एवं जनसहभागिता को और अधिक सशक्त किया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!