Advertisement

सोनभद्र – *थाना चोपन पुलिस द्वारा, फेसबुक पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर पर अमर्यादित पोस्ट शेयर कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

 

 

*थाना चोपन पुलिस द्वारा, फेसबुक पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर पर अमर्यादित पोस्ट शेयर कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में आज दिनांक 08.07.2025 को थाना चोपन पुलिस द्वारा फेसबुक पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का अमर्यादित पोस्ट शेयर कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अभियुक्त रंगीले पुत्र झारखण्डी प्रसाद निवासी ग्राम सलखन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

रंगीले पुत्र झारखण्डी प्रसाद निवासी ग्राम सलखन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 38 वर्ष

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

01.उ0नि0 अभयनाथ यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

02.का0 सुनील यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

 

*नोट-* सोनभद्र पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है । जनपद के सभी नागरिकों से अपील है कि फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी/भ्रामक पोस्ट ना करें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा ऐसा किया जाता है तो प्रशासन विधि सम्मत कार्यवाही हेतु प्रतिबद्ध है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!