Advertisement

गो-तस्करों से हुई मुठभेड़ में एक तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा, 03 कारतूस, 2 खाली खोल तथा गाय उठाने में प्रयुक्त एक पिकअप सहित अन्य सामान बरामद।

गो-तस्करों से हुई मुठभेड़ में एक तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा, 03 कारतूस, 2 खाली खोल तथा गाय उठाने में प्रयुक्त एक पिकअप सहित अन्य सामान बरामद।

पलवल-06 जुलाई
कृष्ण कुमार छाबड़ा

सीआईए पलवल टीम ने गो-तस्करी में शामिल एक तस्कर को मुठभेड़ में धर दबोचने में विशेष सफलता हासिल की है। आरोपी से अवैध हथियार तथा गाय उठाने में प्रयुक्त एक पिकअप सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज 6 जुलाई 2025 जल्दी सुबह, सीआईए में तैनात ASI सुन्दर सिंह को को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि हाल ही मे कुछ दिन पहले जिला पलवल मे तस्करो द्वारा गऊ उठाने के लिए उनमें टक्कर मारने की वायरल हुई विडियो वाली गाडी पिकअप रंग सफेद जिसके आगे पीछे नंबर नही है आज फिर से वही गाडी गऊतस्करी के लिये पलवल के हुड्डा सैक्टर-2 मे देखी गई है। सूचना पर सीआईए पलवल प्रभारी P/SI दीपक को लीड से अवगत कराकर टीम ने उनके नेतृत्व में अलग-अलग दो रेडिंग पार्टी तैयार कर मौका पर छापेमारी की। गाडी पिकअप चालक ने अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर गाडी को भगाने की कोशिश की तो गाडी पिकअप अनियन्त्रित होकर सडक पर पडे क्रैशर के ढेर से टकरा गयी। तभी गाडी पिकअप के ड्राईवर ने अपने आप को दोनो साईडो से घिरा देखकर पुलिस पार्टी पर सीधा फायर किया जो फायर गाडी सरकारी के अगले बम्फर मे लगा। इसके उपरांत गाडी पिकअप में सवार तस्कर उतरकर भागने लगे। जिन्हें वार्निंग देते हुये कहा कि आप फायर मत करो और अपने आपको आत्मसमर्पण कर दो। तभी ड्राईवर साईड से भाग रहे व्यक्ति ने फिर पुलिस पार्टी पर सीधा फायर किया जिससे पुलिस कर्मी बाल- बाल बचा। जवाबी कार्यवाही में तथा पुलिस टीम की आत्मरक्षा व आरोपीयान को काबू करने के लिये CIA पलवल प्रभारी P/SI दीपक एवं ASI सुन्दर ने अपनी- अपनी सरकारी पिस्तौल से आरोपी के पैरो की तरफ एक एक फायर किया जिनसे दाहिने पैर के घुटने मे गोली लगने से घायल होने पर एक को काबू किया बाकी चार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे कामयाब रहे।

आरोपी की पहचान- काबू किए गए तस्कर की पहचान साकिर पुत्र खुशिया निवासी गांव ग्वारका जिला नूंह के रूप में हुई। इसके अलावा फरार हुए सभी आरोपियों की भी पहचान हो चुकी है, जो जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।

बरामदगी- मौका से बदमाश द्वारा वारदात में प्रयुक्त एक अवैध देसी कट्टा, 03 कारतूस, 2 खाली खोल तथा गाय उठाने में प्रयुक्त एक पिकअप सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपी द्वारा पहचान छुपाने के लिए गाडी पिकअप के आगे पीछे नंबर प्लेट भी नही लगाई हुई थी।

अपराधिक रिकॉर्ड- काबू किए गए आरोपी साकिर के खांगाले गए आपराधिक रिकॉर्ड मुताबिक आरोपी के खिलाफ जिला नूह, गुरुग्राम, रेवाड़ी के विभिन्न थानों में गोकसी, पशु क्रूरता अधिनियम, पॉकसो अपराध,चोरी आदि संगीन धाराओं के तहत करीब एक दर्जन(9)मामले दर्ज हैं।
यहां उल्लेखनीय है कि आरोपी साकिर का परिवार गोकसी में लिप्त है। इसके पिता तथा एक भाई के विरुद्ध भी गोकसी आदि संगीन धाराओं के 20 से अधिक मामले दर्ज है तथा इसका भाई आजाद अभी पुलिस गिरफ्त से फरार है।

मुठभेड़ पर आरोपियों के खिलाफ एक और मामला दर्ज- एसपी पलवल ने आगे बताया कि इस वारदात के संबंध में थाना शहर पलवल में एक अन्य मामला सरकारी कार्य मे बाधा डालकर, अवैध हथियार से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से सीधा फायर करके व गाडी की पहचान छुपाकर आगे पीछे नंबर प्लेट ना लगाने कि संबंधित धाराओं के तहत अलग से पंजीबद्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि गो-तस्करी से जुड़े अन्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे जिनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबीश दी जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!