Advertisement

सोनभद्र -*दशकों पूर्व बनी प्रधानमंत्री सड़क हुई गड्ढे में तब्दील,जल जमाव से राहगीरों को हो रही है परेशानी*

*दशकों पूर्व बनी प्रधानमंत्री सड़क हुई गड्ढे में तब्दील,जल जमाव से राहगीरों को हो रही है परेशानी*

 

 

*बैनी से सरई गढ़ मार्ग का निर्माण 15 वर्ष पूर्ण मनमोहन सिंह सरकार में हुआ था*

 

*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

 

सोनभद्र विकास खंड नगवां में बैनी से सरई गढ़ तक लगभग 12 किमी प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में हुआ था सड़क निर्माण को हुए 15 वर्ष से अधिक का समय हो गया अब यह सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो चुकी है जगह जगह गढ्ढे में जल जमाव होने से आने जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है रोड पर हुए गड्ढे में पानी भर जाने से पूरा सड़क कीचड़ युक्त हो जाती है जिससे आने जाने वाले बाईक सवार अक्सर फिसल कर गिरजाते है और चोटिल हो जाते है पर इस रोड की दुर्दसा पर किसी भी सरकारी विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं जा रहा है जबकि उसी रास्ते से अधिकारी जनप्रतिनिधि भी गुजरते है।

आप को बता दें कि बैनी से सरई गढ़ तक बनी प्रधानमंत्री सड़क में जगह जगह गढ्ढे बन गए हैं सबसे अधिक समस्या बैनी से सोहदवल तक इतने बड़े बड़े गड्ढे है की बरसात में चलना दूभर हो गया है जब इन गड्ढों में बरसात का पानी भर जाता है तो देखने में लगता है की सड़क नही तालाब है इस पर चलना बहुत ही रिस्की कार्य है।

सोहदवल निवासी सपा नेता कमला पासवान ने बताया कि कई वर्ष पुरानी सड़क है जो पूरी तरह उखड़ गई है नल जल का पाइप लाइन विछाते समय रोड को खोदकर छोड़ दिया गया जिससे रोड अधिक खराब हो गई है जिसपर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

वही इस मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग खंड – 2 के एक्सीसन गोविंद यादव से सेल फोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क पर बने गड्ढों को भर दिया जाएगा जिससे सड़क पर जल जमाव और कीचड़ से छुटकारा मिलेगा और पूरी सड़क का निर्माण समय पर कराया जाएगा।

 

 

क्षेत्रीय राजनैतिक, और सामाजिक लोगों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल सड़क की मरम्मत की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!