शुक्रवार को टीकमगढ़ में इस्कॉन की ओर से तीसरी बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया गया
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार

टीकमगढ़ में इस्कॉन की ओर से शुक्रवार को तीसरी बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा शाम 4 बजे ब्राह्मण कॉलोनी स्थित जागेश्वर धाम मंदिर से शुरू हुई। यक्षमंदिर में विधि-विधान से भगवान की आरती की गई। इसके बाद प्रतिमाओं को रथ में विराजमान किया गया। जगन्नाथपुरी से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाएं टीकमगढ़ लाई गई हैं। इस्कॉन मंदिर उज्जैन से हाइड्रोलिक रथ और संत प्रभुपाद की मूर्ति भी मंगवाई गई। श्रद्धालुओं ने हरे राम हरे कृष्ण की धुन पर नृत्य किया और भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाए। रथ यात्रा का मार्ग जागेश्वर धाम मंदिर से अस्पताल चौराहा, सिविल लाइन रोड और मिश्रा तिराहा से होकर गुजरा।

यात्रा लोकमान्य चौराहा, नजाई बाजार, कटरा बाजार, हवेली रोड, ताल दरवाजा, पपौरा चौराहा और स्टेट बैंक होते हुए रात 8 बजे श्री नजरबाग मंदिर पहुंची। यहां संकीर्तन के साथ भगवान को 56 भोग का प्रसाद लगाया जाएगा औरमहा आरती की जाएगी। इस्कॉन मंदिर के टेंपल कमांडर अनिरुद्ध प्रभु ने बताया कि 27 जून से विश्व भर में जगन्नाथ जी की रथ यात्राएं निकाली जा रही हैं। भक्तों ने रस्सी से भगवान का रथ खींचा। इस अवसर पर रामगोपाल शर्मा, मनोज बाबू चौबे, महेन्द्र द्विवेदी, सुरेश दौंदेरिया, संजय नायक, नंदकिशोर दीक्षित, सुभाष मिश्रा समेत कई भक्त मौजूद रहे।
















Leave a Reply