Advertisement

एस.एस.पी. डॉ. दर्पण आहलूवालिया की मजबूत कमान,ऑपरेशन प्रहार–2 के तहत खन्ना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 125 संदिग्ध हिरासत में

एस.एस.पी. डॉ. दर्पण आहलूवालिया की मजबूत कमान,ऑपरेशन प्रहार–2 के तहत खन्ना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 125 संदिग्ध हिरासत में


एक ही दिन 151 स्थानों पर छापेमारी, गैंगस्टरों में हड़कंप

पुलिस जिला खन्ना को मिली बड़ी सफलता, हेरोइन और ड्रग मनी बरामद

खन्ना 09 फरवरी:

पंजाब सरकार की ओर से अपराध, गैंगस्टरों और नशे के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन प्रहार–2 के तहत पुलिस जिला खन्ना में बड़ी कार्रवाई की गई। इस अभियान के पहले ही दिन कुछ ही घंटों के भीतर खन्ना पुलिस की अलग-अलग टीमों ने करीब 125 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर अपराधियों में हड़कंप मचा दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान की सख्त नशा विरोधी नीति, डीजीपी गौरव यादव की मजबूत रणनीति और खन्ना के एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया की मैदानी अगुवाई का शानदार नतीजा मानी जा रही है।योजनाबद्ध छापेमारी, 151 स्थानों पर एक साथ कार्रवाईऑपरेशन प्रहार–2 के तहत खन्ना, पायल और समराला की तीन सब डिवीजनों में एक साथ 151 स्थानों पर छापेमारी की गई। पुलिस की कई टीमों ने पूरी योजना और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों, नशा तस्करों और अन्य अपराधी तत्वों को निशाना बनाया। इस दौरान 3 सक्रिय गैंगस्टर गिरफ्तार किए गए

45 वांछित अपराधी पकड़े गए, 46 व्यक्तियों को अपराध रोकथाम कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया गया, 2 मामलों के भगौड़े काबू किए गए और 29 अन्य संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। इस तरह कुल 125 लोगों पर कार्रवाई की गई।भारी मात्रा में नशा और अवैध सामान बरामद पुलिस को शानदार सफलता मिली। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 4 लाख रुपये की ड्रग मनी, 321.15 ग्राम हेरोइन, 60 नशीले कैप्सूल, एक किलो अफीम, अवैध शराब की 3 पेटियां, एक गाड़ी, 4 जिंदा कारतूस, 8 कीमती मोबाइल फोन, एक स्मार्ट घड़ी और मोबाइल एक्सेसरीज बरामद की गई। यह बरामदगी साफ दर्शाती है कि पुलिस की यह मुहिम नशा तस्करी और अपराधी नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक मजबूत कदम है।मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी सोच का नतीजा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से नशा मुक्त और अपराध मुक्त पंजाब बनाने के लिए लगातार सख्त फैसले लिए जा रहे हैं।

उनकी दूरदर्शी सोच और कड़ी नीति का ही परिणाम है कि पुलिस अब पूरे जोश के साथ मैदान में उतरकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ऑपरेशन प्रहार–2 इसी सोच का प्रतीक है, जिससे पूरे पंजाब में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।डीजीपी गौरव यादव की सख्त निगरानी और मजबूत रणनीति पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव की सख्त निगरानी और सटीक रणनीति ने इस अभियान को सफल बनाया। उनके द्वारा पूरे प्रदेश की पुलिस को एक समान दिशा-निर्देश देकर अपराध और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति लागू की गई, जिसका स्पष्ट असर खन्ना में की गई इस बड़ी कार्रवाई के रूप में सामने आया।एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया की मजबूत कमान और मैदानी नेतृत्व इस सफलता की मुख्य कुंजी रही।

उन्होंने स्वयं पूरी कार्रवाई की निगरानी करते हुए हर टीम को स्पष्ट दिशा दी। एसएसपी ने कहा कि पुलिस की ओर से ऐसी मुहिम भविष्य में भी जारी रहेगी, ताकि खन्ना जिले को पूरी तरह अपराध और नशा मुक्त बनाया जा सके।आम लोगों ने की पुलिस की जमकर सराहनाइस बड़ी कार्रवाई के बाद खन्ना और आसपास के इलाकों में आम लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, डीजीपी गौरव यादव और खन्ना पुलिस की टीम की जमकर सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से ही समाज में सुरक्षा और भरोसा कायम होता है। ऑपरेशन प्रहार–2 निश्चित रूप से पंजाब को एक सुरक्षित और नशा मुक्त राज्य बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!