किसानों को नहीं मिल रही खाद जिम्मेदार नेता फीता काटने में व्यस्त _ पू०न०नि०किसान मंच
किसान मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने जिलाधिकारी से डीएपी खाद उपलब्ध कराने की किया मांग।
सोनभद्र, /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

एक तरफ अच्छी बरसात को देखते हुए किसानों में खेती-बाड़ी को लेकर उत्साह है, किसान धान की रोपाई कर रहे हैं तो कुछ रोपाई की तैयारी में लगे हुए हैं। लेकिन सोनभद्र में किसानों के सामने खाद की समस्या आ खड़ी हुई है। पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने बताया कि सोनभद्र के साधन सहकारी समितियों पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों में खेती-बाड़ी को लेकर निराशा देखने को मिल रही है। किसान नेता गिरीश पाण्डेय ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए बताया कि सरकारी केंद्रों पर किसानों के लिए डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है जबकि खुले बाजार में ऊंचे दाम पर डीएपी उपलब्ध होना जिम्मेदार अधिकारियों की मंशा एवं कार्यशैली पर बड़ा सवाल है। गिरीश पाण्डेय ने जनपद के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर तंज करते हुए कहा कि किसानों को नहीं मिल रही खाद जिम्मेदार नेता फीता काटने में हैं व्यस्त। गिरीश पाण्डेय ने एक्स हैंडल पर जिलाधिकारी से सोनभद्र में किसानों को समयानुसार शीघ्र डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग किया और प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि यदि शीघ्र साधन सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को शीघ्र डीएपी व अन्य आवश्यक खाद बीज उपलब्ध नहीं करवाया गया तो पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच एवं पूर्वांचल नव निर्माण मंच जिम्मेदार विभागों के खिलाफ मोर्चा खोल कर धरना प्रदर्शन करेगा किसानों की हित में।














Leave a Reply