जामनेर पुलिस की तत्परता से दो मवेशी चोरी प्रकरणों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति बरामद
मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा।

पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में गुना जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाहियों के क्रम में जामनेर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह कुशवाह एवं उनकी टीम ने बकरी और भैंस चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल भी बरामद किया है। पहले मामले में फरियादी मांगीलाल बंजारा निवासी ग्राम मोरवास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके छह नग बकरा-बकरी चरते समय गायब हो गए थे। गांव में पूछताछ करने पर उसे जानकारी मिली कि गांव का ही भूरा भील इन्हें चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भूरा भील को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर छह नग बकरा-बकरी कीमती करीब 50,000 बरामद किए गए।

दूसरे मामले में 24 अप्रैल 2025 को फरियादी मेहरबान सिंह राजपूत निवासी ग्राम पचगोडिया ने जामनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी दो भैंस, एक पाड़ा और एक पडय़िा चोरी हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की। लगातार की जा रही तलाश, मुखबिर तंत्र और सूझबूझ से पुलिस ने आरोपी पप्पू भील निवासी ग्राम नटावदा को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर कुल चार नग मवेशी बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 1 लाख आँकी गई है। इन दोनों कार्यवाहियों में निरीक्षक सुरेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में सउनि अजमेर सिंह रावत, प्र.आर. अवधेश पांडेय, बृजेश त्यागी, प्रवेन्द्र भदौरिया, महेंद्र मीना, भानू तोमर तथा आरक्षक पंजाब सिंह गुर्जर, गजेंद्र सिंह गुर्जर, शिवकुमार निगम और महेन्द्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। – मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा


















Leave a Reply