Advertisement

बस्ती – नियमों को दरकिनार कर बिहार से दिल्ली संचालित की जा रही डबल डेकर बसे, फिटनेस कराने के लिये बिचौलिये अधिकारी के ऊपर बना रहे दबाव

www. Satyarath.com

रिपोर्ट:शिवेश शुक्ला

बस्ती

नियमों को दरकिनार कर बिहार से दिल्ली संचालित की जा रही डबल डेकर बसे, फिटनेस कराने के लिये बिचौलिये अधिकारी के ऊपर बना रहे दबाव

www. Satyarath.com

बस्ती  नियमों को दरकिनार कर बिहार से दिल्ली संचालित की जा रही डबल डेकर बसों की फिटनेस कराने के लिये बिचौलिये अधिकारी के ऊपर दबाव बना रहे हैं। मुंहमागी रकम देने की कोशशि की जा रही है। आरआई संजय कुमार दास ने यूपी 51 एटी 8109 का फिटनेस प्रमाण पत्र देने से मना कर दिया। बस का संचालन मानकों पर नही हो रहा है। ऐसे अनेक मामले हैं जिसमे फिटनेस न होने के कारण बसें या तो संचालित नही हो पा रही हैं अथवा उनका चालान हो रहा है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने प्रेस को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आर आई संजय कुमार दास जैसे अफसरों की जरूरत है।

अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के प्रदेश मीडिया प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने प्रेस को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आर आई संजय कुमार दास जैसे अफसरों की जरूरत है। विभाग में ऐसे अफसरों की बहुलता हो जाये तो निःसंदेह भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा बस्ती में लगभग 5 दर्जन डबल डेकर बसें पंजीकृत हैं किन्तु उनके स्वामी गैर प्रान्तों के हैं। अफसरों और बसमालिकों की मिलीभगत से अवैध रूप से कमाई गई मोटी रकम आपस मेंं बांटी जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!