रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा
जिला मैनपुरी ( उत्तर प्रदेश)

मैनपुरी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के आदेश के क्रम में जिला मैनपुरी में चलाये जा रहे महिला सम्बन्धी अपराधो के रोकथाम तथा वाछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सम्बन्धी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास मैनपुरी के कुशल निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी करहल के सफल परिवेक्षण में थानाध्यक्ष बरनाहल सुखबीर सिंह द्वारा एक टीम गठित की गयी। इसी गठित टीम में उपनिरीक्षक विश्वेन्द्र सिंह मय हमराहान के थाना बरनाहल पर छेड़छाड़ के पंजीकृत मुकदमा पोक्सो एक्ट में गौरव यादव पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कंझरा थाना करहल जिला मैनपुरी में वाछित अभियुक्त गौरव यादव को दिहुली चौराहा स्थित कोचिंग सेन्टर से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करके न्यायालय भेज दिया नाबालिग के साथ छेडखानी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी की कार्यवाही से आम जनता ने थाना बरनाहल पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की है।


















Leave a Reply