बड़नगर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान के अन्तर्गत
उज्जैन
रिपोर्टर नितिन पंड्या

विधानसभा बड़नगर में ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम, सेक्टर ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी, कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ, काग्रेस समर्थीत सरपंच, जिला व जनपद सदस्यगण, पार्षद एवं बुथ कमेटी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक एवं संगठनात्मक चर्चा केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री नदीम जावेद जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल, पूर्व विधायक मुरली मोरवाल की मुख्य उपस्थिति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बड़नगर, इंगोरिया व खरसोदकलां – भाटपचलाना में आयोजित की गई जिसमें सर्वप्रथम ब्लॉक इंगोरिया में कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यवेक्षक नदीम जावेद जी का जोर शोर के साथ ढोल-ढमाको के साथ स्वागत किया उसके पश्चात् ही कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते के बाद बारी-बारी से कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जिला अध्यक्ष पद पर चयन हेतु राय शुमारी की गई तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष पर शासकीय चिकित्सालय इंगोरिया में मरीजों को फल वितरण किये गए। साथ ही बड़नगर विधानसभा में भी कार्यकर्ता द्वारा स्वागत कर पर्यवेक्षक को फलो के राजा आम से तोल कर भी भव्य स्वागत किया इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर राय शुमारी ली गई व भाटपचलाना ब्लॉम में भी बैठक आयोंजित कर वन-टु-वन चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक नदीम जावेद ने बताया की बड़नगर विधानसभा में कांग्रेस के कार्यकर्ता संगठन की ऋण की हड्डी है व यहा के नेता पूर्व विधायक मुरली मोरवाल संगठन व कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर चलते हैं व भाजपा के प्रलोबन में नही व करोड़ों की राशि देने के बाद भी नही बिके, मुझे आम के फलों में तोलकर आम से खास बना दिया हैं मुरली मोरवाल जी जैसे दबंग व जुझारू नेता ही कांग्रेस के संगठन को आगे लेकर जायेंगे व पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी।
पूर्व विधायक मोरवाल ने बताया की में कोई राजनैतिक परिवार से नही आता हुॅ इन्ही कार्यकर्ताओं के होसलों ने मुझे विधायक बनाया और आज इन्ही की ताकत से हम आम आदमी की लड़ाई सड़को पर लड़ पाते हैं। बड़नगर विधानसभा ने हमेशा संगठन द्वारा दिये गए दायित्व को जिम्मेदारी से निभाया हैं उसके लिए भले हमे जेल भी जाना पड़ा तो हम गए हम सभी को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं की आगे भी हम और हमारे सगठन के पदाधिकारी जनता एवं कार्यकर्ता की हर लड़ाई को पुरे जोर से लड़ेगे।
उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गजेन्द्र यादव, इंगोरिया ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत उपाध्याय, ब्लॉक कांग्रेस खरसोदकलां अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्रसिंह राठोर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण बिलाला, जितेन्द्र विश्वकर्मा, पप्पु पटेल, नवीन दुबे, गोविन्द सर्वटे, इंकबाल पटेल, मोडिराम जाट, मनोज पाटीदार, रईस करैशी, लक्ष्मीनारायण यादव, पार्षद मौलाना अजहर उद्दीन, फकिर मोहम्मद, अमित जाट, जिला पंचायत अशोक जादव, प्रहलादसिंह देवड़ा, राधेश्याम परमार, सरंपच महेन्द्रसिंह राठोर, भानुप्रतापसिंह राठोर, दीपक राठोड़, दोलत चौधरी, नवीन गुर्जर, आदि उपस्थित हुए। उक्त जानकारी मुकेश देवड़ा ने दी।

















Leave a Reply