रिपोर्टर अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज
वाराणसी ( उ० प्र० )
14.03.2024
• बनारस रंग भरी एकादशी की तैयारी बाबा विश्वनाथ की यात्रा में बरसेंगे काशी, अयोध्या और मथुरा के गुलाल{ खासियत जान लें }

वाराणसी ,इस बार रंगभरी एकादशी पर अयोध्या, काशी और मथुरा के विशेष गुलाल बरसेंगे। अयोध्या से रामभक्त मंडली की ओर से तैयार किया गया विशेष अबीर-गुलाल आएगा तो वहीं, मथुरा कारागार में बंदियों के हाथों से तैयार हर्बल अबीर बाबा को अर्पित किए जाएंगे।रंगभरी एकादशी पर त्रिपुरारी के भाल तीन-तीन पुरियों का गुलाल सजेगा। 20 मार्च को महंत आवास से निकलने वाली बाबा विश्वनाथ की पालकी यात्रा में इस बार काशी के साथ अयोध्या के कर्मकांडी ब्राह्मण आचार्य अनिल तिवारी भी भेजेंगे अबीर-गुलाल। मथुरा के कैदियों का तैयार किया गया गुलाल काशीपुराधिपति को होगा अर्पितग।अयोध्या से रामभक्त मंडली की ओर से तैयार किया गया विशेष अबीर-गुलाल आएगा। वहीं, मथुरा कारागार में बंदियों के हाथों से तैयार हर्बल अबीर बाबा को अर्पित किए जाएंगे।महंत परिवार के प्रतिनिधि पं. वाचस्पति तिवारी ने बताया कि, शिव-पार्वती के गौना उत्सव को खास बनाने के लिए मथुरा जेल में बंद कैदी खास गुलाल तैयार कर रहे हैं। जेल में अरारोट में सब्जियों को मिलाकर हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है। हर्बल गुलाल बनाने के लिए अरारोट में पालक को पीसकर प्राकृतिक हरा रंग निकालकर इसे तैयार किया जा रहा है। इसी तरह मेथी को पीसकर हल्का हरा रंग, चुकंदर से लाल रंग और हल्दी पाउडर से पीला गुलाल तैयार किया जा रहा है। इसमें खुशबू के लिए बिना केमिकल वाला इत्र मिलाया जाएगा।


















Leave a Reply