Advertisement

गाडरवारा-संजय मस्ताना बहरूपिया अलग-अलग किरदार निभा कर लोगों का कर रहा मनोरंजन,

http://satyarath.com/

संजय मस्ताना बहरूपिया अलग-अलग किरदार निभा कर लोगों का कर रहा मनोरंजन,

 

गाडरवारा नगर में कई वर्षों से खातेगांव कन्नौद से आकर लोगों का मनोरंजन करने वाले बहरूपिया संजय मस्ताना इन दिनों नगर में प्रतिदिन अलग-अलग वेशभूषा में अनोखे अंदाज में नए-नए रोल बनाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं

कभी पागल बनकर, तो कभी यमराज बनकर, कौन बनेगा करोड़पति, लालू यादव, जानी दुश्मन के अलावा कई किरदारों में संजय मस्ताना नगर में देखे जा रहे हैं ,

अलिफ लैला का जिन बनकर क्या हुकुम है मेरे आका कहते हुए पूरे नगर का भ्रमण कर लोगों को खूब हंसाया l

लगभग 30 वर्षों से इनका परिवार गाडरवारा मे बहरूपिया के रूप में अपना किरदार निभाते हुए चला आ रहा है

संजय मस्ताना के पिता रतन मस्ताना भी पूर्व में गाडरवारा आते थे l

उनके पूरे परिवार का गाडरवारा से लगाव है गाडरवारा के लोगों का स्नेह उन्हें बहुत मिलता है बहरूपिया का रोल अदा कर अलग-अलग किरदार निभाने के बाद लोग खुश होकर उन्हें नजराना देते हैं

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!